होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  तीन साल की दौड़ का अंत, जनता दर्शन में एक घंटे में मिला समाधान
 
तीन साल की दौड़ का अंत, जनता दर्शन में एक घंटे में मिला समाधान
Updated: 11/21/2025 11:34:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

तीन साल की दौड़ का अंत, जनता दर्शन में एक घंटे में मिला समाधान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।तीन साल से अपनी ही जमीन के मानचित्र के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे सकरापुर निवासी मनोज कुमार निगम को आखिरकार राहत तब मिली जब उन्होंने शुक्रवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दर्शन में अपनी समस्या रखी। मनोज कुमार निगम दिन के पहले फरियादी थे और सुबह लगभग 9:30 बजे ही पहुँच गए थे, तीन वर्षों की थकान और मन में अंतिम उम्मीद लेकर। जिस मानचित्र के लिए वे लगातार भटक रहे थे, वह दस्तावेज जिलाधिकारी के निर्देश पर मात्र एक घंटे के भीतर उपलब्ध करा दिया गया। लंबित चारबन्दी मुकदमे में अटकी उनकी पैरवी इसी मानचित्र पर निर्भर थी।
सकरापुर निवासी मनोज कुमार निगम गाटा संख्या 33, 46 और 117 की अपनी भूमि पर पिछले तीन वर्षों से अतिक्रमण के दबाव से जूझ रहे थे। चारों ओर हो रही प्लॉटिंग लगातार सीमा विवाद पैदा कर रही थी। उन्होंने 13 मई 2022 को उपजिलाधिकारी न्यायालय में धारा 24 चारबन्दी का वाद दायर किया था, लेकिन मुकदमे की प्रगति सत्यापित मानचित्र के अभाव में पूरी तरह ठप पड़ी थी।
रिकॉर्ड रूम, लेखपाल, कानूनगो, तहसील कार्यालय और कानपुर विकास प्राधिकरण तक उन्होंने दर्जनों चक्कर लगाए। आवेदन दिए, जवाब का इंतजार किया, पर नतीजा शून्य रहा। तीन वर्षों की दौड़ के बाद भी न दस्तावेज मिला और न ही वाद आगे बढ़ सका।
जिलाधिकारी से मुलाकात में उन्होंने बताया कि मानचित्र न मिलने के कारण न तो सही पैरवी संभव हो पा रही है और न ही भूमि विवाद का समाधान दिख रहा है। प्रकरण सुनकर जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही माना और तत्काल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दलजीत को शिकायतकर्ता के साथ रिकॉर्ड रूम भेजा, यह निर्देश देते हुए कि दस्तावेज उसी समय उपलब्ध कराया जाए।
निर्देश मिलते ही कार्रवाई शुरू हुई और वह मानचित्र, जिसकी तलाश में शिकायतकर्ता तीन वर्षों से थे, मात्र एक घंटे में खोजकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। इतने वर्षों से अटका प्रकरण उसी दिन आगे बढ़ने की स्थिति में आ गया।
दस्तावेज मिलने के बाद मनोज कुमार निगम ने गहरी राहत महसूस की। जनता दर्शन से बाहर निकलते समय उन्होंने कहा कि तीन वर्षों की पीड़ा का समाधान आज एक घंटे में हो गया। उनकी आवाज में वास्तविक कृतज्ञता और लंबे संघर्ष के समाप्त होने का संतोष साफ झलक रहा था।
*कलेक्ट्रेट में लगेगा बड़ा डिस्प्ले बोर्ड, जनता को मिलेगी स्पष्ट जानकारी
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अपर जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों में पटल प्रभारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करें, जिससे प्रकरणों का निस्तारण उसी स्तर पर और निर्धारित समय सीमा के भीतर हो सके। 
आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इस बोर्ड पर प्रत्येक शाखा में होने वाले कार्यों की स्पष्ट सूची प्रदर्शित की जाएगी, जिससे आने वालों को यह समझने में कोई भ्रम न रहे कि उनका कार्य किस कक्ष या पटल पर होता है। इस व्यवस्था से नागरिकों को अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और कार्यालयों में सुगमता तथा पारदर्शिता दोनों बढ़ेगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न
ईएफओ के लेखाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन का नाम किया रोशन
चार श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन का बीएमएस ने किया स्वागत
17 कृषकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिले कृषि यंत्र
ट्रैफिक पुलिस लाइन में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :