विकसित तोरिया की आजाद चेतना किस्म पांच राज्यों हेतु अधिसूचित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा विकसित तोरिया की प्रजाति आजाद चेतना (टी के एम 14_2) पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश,हरियाणा,राजस्थान, पंजाब एवं दिल्ली) हेतु अधिसूचित हुई है। अभिजनक डॉ महक सिंह ने बताया कि केंद्रीय बीज समिति ने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित आजाद चेतना प्रजाति को पांच राज्य हेतु नोटिफिकेशन संख्या का.आ.2118 (अ) द्वारा अधिसूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रजाति का विकास वर्ष 2022 में किया गया था। निदेशक शोध डॉ आरके यादव ने बताया कि तोरिया की आजाद चेतना किस्म अल्पावधि (90 से 95 दिन) की प्रजाति है।तेल प्रतिशत 42.2 से 42.4% है साथ ही यह प्रजाति अल्टरनेरिया ब्लाइट एवं व्हाइट रस्ट रोग के प्रतिरोधक क्षमता है।साथ ही इसकी औसत उपज 12.4 कुंतल प्रति हेक्टेयर है तथा सह फसली खेती हेतु अधिक उपयुक्त है। विश्वविद्यालय के कुलपति के विजयेंद्र पांडियन ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
|