होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  2.      
  3. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  4.      
  5. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  6.      
  7. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  8.      
  9. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  10.      
  11. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  12.      
  13. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  14.      
  15. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  16.      
  17. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  24.      
  25. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  26.      
  27. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  28.      
  29. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  30.      
  31. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  32.      
  33. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  34.      
  35. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  36.      
  37. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  38.      
  39. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आयुध निर्माणियों का निगमीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : अशोक सिंह
 
आयुध निर्माणियों का निगमीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : अशोक सिंह
Updated: 12/7/2025 8:52:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आयुध निर्माणियों का निगमीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : अशोक सिंह                            
U-केन्द्र सरकार द्वारा अभी हाल में ही लागू किए गए चार श्रम कानूनों को भी बताया श्रमिक विरोधी 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय मुख्यालय कटहरी बाग कानपुर कैंट में महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से सभी रक्षा इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष एवं इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने की। सभी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह का स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से आयुध निर्माणियों के कर्मचारियों के भविष्य पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा आयुध निर्माणियों के निगमीकरण का कड़े शब्दों में विरोध किया गया। बैठक में महासंघ ने रक्षा क्षेत्र के सभी विभागों के निगमीकरण को देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया और कहा कि इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। बैठक में बोलते हुए महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि महासंघ किसी भी प्रकार से कर्मचारियों के अवशोषण के विरुद्ध है। कर्मचारी अपने रिटायरमेंट तक पूर्णतः सरकारी कर्मचारी रहेंगे और महासंघ इसकी लड़ाई आखिरी तक लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा अभी हाल में ही लागू किए गए चार श्रम कानूनों को भी श्रमिक विरोधी बताया। अशोक सिंह ने कहा कि सभी रक्षा विभागों में रिक्त पदों को भरने के साथ मृतक आश्रितों को शत प्रतिशत नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि यह महासंघ की ही देन है जो रक्षा मंत्रालय को आयुध निर्माणियों का डीम्ड डेपुटेशन 26 नवंबर 2026 तक बढ़ाया है। किसी भी कीमत पर आयुध निर्माणियों का निगमीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुरानी पेंशन को लेकर भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आगे चाहे कुछ भी कुर्बानी देनी पड़े। उन्होंने देश के सभी कामगारों, मजदूरों, किसानों से आह्वाहन किया कि सभी एकजुट हों और अपनी ताकत को पहचाने। क्यों कि एकजुटता ही सफलता की कुंजी है। बैठक में मुख्य रूप से एच. एन. तिवारी, विनोद तिवारी, जी. डी.शर्मा, राकेश कुमार, सिद्धनाथ तिवारी, समीर बाजपेई,आशुतोष तिवारी, नितिन पांडेय, महेंद्र नाथ, सर्वेश भदौरिया, रोहित कुमार, हिमांशु प्रजापति, चक्रेश यादव, नीरज सिंह, पी. एस. बाजपेई, उमेश शुक्ला, उमेश्वरी देवी द्राविड़ भारत, सियाराम, राकेश कुमार, अशोक कुमार, रतन कुमार आदि रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नेशनल हैंडलूम एक्सपो भारतीय बुनकारी परंपरा का सम्मान:राकेश सचान
एसआईआर में लापरवाही पर 27 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस
कानपुर वॉक का नानाराव पार्क फूलबाग से ग्रीन पार्क तक
परीक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त ट्राफिक ने विभिन्न चौराहों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
एसडीएम नरवल के नेतृत्व में चला सड़क सुरक्षा अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :