होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  156 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएसए स्टेडियम मैदान में सजे भव्य सामूहिक विवाह के रंग
 
156 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएसए स्टेडियम मैदान में सजे भव्य सामूहिक विवाह के रंग
Updated: 3/20/2026 11:25:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

156 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएसए स्टेडियम मैदान में सजे भव्य सामूहिक विवाह के रंग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम मैदान में 156 जोड़ों का विवाह सामाजिक एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। प्रातः 08:00 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और परिजनों की बड़ी उपस्थिति रही और पूरा परिसर पारंपरिक उल्लास के साथ व्यवस्थित आयोजन का उदाहरण बना रहा।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों एवं भौतिक सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को कार्यक्रम में शामिल किया गया। आयोजन में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब परिवारों के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कुल 156 जोड़ों में अनुसूचित जाति के 117, अन्य पिछड़ा वर्ग के 31, सामान्य वर्ग के 2 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 6 जोड़े शामिल रहे।
विकासखंडवार आंकड़ों में चौबेपुर से सर्वाधिक 46, शिवराजपुर से 35, नगर निगम क्षेत्र से 30, बिल्हौर से 21, सरसौल से 19, भीतरगांव से 4 तथा नगर पालिका शिवराजपुर से 1 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ।
समारोह में विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार, विधायक घाटमपुर सरोज कुरील तथा जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी जोड़ों का बायोमेट्रिक एवं ऐप के माध्यम से सत्यापन कराया गया। विवाह स्थानीय परंपरा एवं विधि-विधान के अनुरूप संपन्न हुए। नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों के लिए नाश्ता, सूक्ष्म जलपान, भोजन, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी जोड़ों को उपहार सामग्री वितरित की गई और आयोजन शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
*अधिकारियों ने निभाई अभिभावक की भूमिका, किया कन्यादान
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान जिन कन्याओं के अभिभावक मौजूद नहीं थे, उनके लिए प्रशासनिक अधिकारी आगे आए और अभिभावक की भूमिका निभाते हुए कन्यादान किया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अनुराग सिंह ने गोपालनगर निवासी नीलम का कन्यादान किया, जिनका विवाह मनीष साहू से संपन्न हुआ। वहीं परियोजना अधिकारी डीआरडीए आलोक कुमार सिंह ने भारती का कन्यादान किया, जिनका विवाह चौबेपुर निवासी धीरज के साथ हुआ।
*एक नजर में सामूहिक विवाह
कुल जोड़े : 156
अनुसूचित जाति : 117
अन्य पिछड़ा वर्ग : 31
सामान्य वर्ग : 02
अल्पसंख्यक वर्ग : 06

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
बाजार में ईद की खरीदारी को उमड़ा हुजूम
18वाँ स्थापना दिवस समारोह’ एवं 'फसल अवशेष प्रबंधन पर हुई कार्यशाला
गैस एजेंसी की लापरवाही उजागर, जांच में सहयोग न करने पर पुष्पा गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
रामनवमी शोभायात्रा के लिए नागरिकों संग पुलिस अधिकारियों ने की बैठक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :