बजरंग बली की प्रतिमा में कालिख व नागराज की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने से भक्तों में उबला आक्रोश |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l मौदहा क्षेत्र के ग्राम चकदहा में स्थित मंदिर में विराजमान बजरंगबली के चेहरे पर अराजक तत्वों द्वारा कालिख लगाने व चबूतरे मेंन स्थापित नाग देवता की प्रतिमा छतिग्रस्त करने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है हालांकि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाल घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम चकदहा में स्थित मंदिर में विराजमान बजरंगबली की प्रतिमा में कालिख लगी व पास ही चबूतरे में स्थापित नाग देवता की मूर्ति क्षतिग्रस्त देख शुक्रवार की सुबह भक्तों में आक्रोश पनपने लगा इसकी खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर में जमा हो तरह-तरह के कयास लगने वही इस घटना की जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने दल बल सहित मौके पर पहुंच बजरंगबली के चेहरे पर लगी कालिख पुछवा उसे पर पुनः सिंदूर चढ़ावा ग्रामीणों को समझा बुझा घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव की महिला मीराबाई ने बताया कि उसने बीती शाम मंदिर के पास एक विक्षिप्त व्यक्ति को टहलते देखा था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उक्त मंदबुद्धि द्वारा ही इस कार्य को किया गया होगा फिलहाल कोतवाली प्रभारी ने ग्राम प्रधान को मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के आदेश किए हैं।