ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश
-पुलिस ने अभियुक्तों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ट्रैक्टर और छः ट्रालिया की बरामद |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ट्रैक्टर और छह ट्रालियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई को चन्दौखी मोड़ के पास की गई, जहां से मोहन उर्फ विजय, अजय श्रीवास, शीवू कुमार और इमरान अहमद को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अमिरता मार्ग से छह ट्रालियां भी बरामद की गईं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से हमीरपुर और आसपास के जिलों में सुनसान स्थानों पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रालियों की रेकी कर रात में चोरी करते थे और बाद में उन्हें अलग-अलग लोगों को बेच देते थे। बरामद ट्रालियों को भी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश की जा रही थी। बताया गया कि 27 अक्टूबर 2025 को शीतलपुर कनौटा निवासी अखिलेश प्रसाद ने ट्राली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर इन चारों का नाम सामने आया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम की अहम भूमिका रही।