घाटमपुर-बिधनू मार्ग पर रेलवे समपार संख्या-76 अस्थायी रूप से रहेगा बंद |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.), घाटमपुर, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम कठारा से बिधनू को जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे समपार संख्या-76 (किमी 1414/13-14) पर रेलवे यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नियमित अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। यह कार्य 15 अप्रैल 2026 को सायं 06:00 बजे तक संचालित रहेगा। इस अवधि में उक्त समपार संख्या-76 आम यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।जनसामान्य की सुविधा के लिए बिधनू जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग के रूप में रेलवे समपार संख्या-75 से होकर आवागमन किया जा सकता है।
|