होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  बीएलओ ड्यूटी के नाम पर मार्च भर अध्यापन नहीं करने वाली सहायक अध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश
 
बीएलओ ड्यूटी के नाम पर मार्च भर अध्यापन नहीं करने वाली सहायक अध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश
Updated: 4/4/2026 5:51:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बीएलओ ड्यूटी के नाम पर मार्च भर अध्यापन नहीं करने वाली सहायक अध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश
*सीडीओ के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही, स्पष्टीकरण तलब
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय रामकृष्ण नगर तथा चुन्नीगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भौसियां हाता का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, उपस्थिति पंजिका, मिड डे मील व्यवस्था तथा परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कम्पोजिट विद्यालय रामकृष्ण नगर के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का परीक्षण किया। पंजिका में सहायक अध्यापक प्रभा सिंह के उपस्थिति कॉलम में बीएलओ ड्यूटी अंकित पाई गई। इसके बाद मार्च माह की उपस्थिति का अवलोकन करने पर यह तथ्य सामने आया कि संबंधित सहायक अध्यापक द्वारा पूरे माह विद्यालय परिसर में अध्यापन कार्य नहीं किया गया। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभा सिंह, सहायक अध्यापक का अप्रैल 2026 का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका जाए तथा संबंधित से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि भविष्य में संबंधित का वेतन ईआरओ गोविंद नगर की संस्तुति प्राप्त होने के उपरांत ही आहरित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में मिड डे मील व्यवस्था का जायजा लिया और छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता तथा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही कम्पोजिट विद्यालय रामकृष्ण नगर में विद्यार्थियों के बीच माध्यम कॉपी एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए और शिक्षण कार्य नियमित रूप से संचालित किया जाए। साथ ही “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत हाउसहोल्ड सर्वे कर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय भौसियां हाता, चुन्नीगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में जिला पूर्ति विभाग की एक इमारत निर्मित पाई गई, जिसका उपयोग विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि समिति गठित कर उक्त भवन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियमानुसार नीलामी तथा ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जाए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि भौसियां हाता विद्यालय में नामांकित सभी छात्र उपस्थित थे, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित निगरानी आवश्यक है। निरीक्षण की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और जहां भी लापरवाही सामने आएगी, वहां संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
संपूर्ण समाधान दिवस में 104 शिकायतें, आठ का मौके पर निस्तारण
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
घाटमपुर-बिधनू मार्ग पर रेलवे समपार संख्या-76 अस्थायी रूप से रहेगा बंद
अदालत ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को सुनाई सजा
दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सजा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :