महिलाओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज प्रशासन ने कि महिला गार्डो की तैनाती
- हैलट अस्पताल में 12 महिला गार्ड हुई तैनात
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए , महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला मिलिट्री गार्ड अब लाल लाजपत राय हैलट अस्पताल में तैनात होगी। शासन स्तर पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ संजय काला के प्रयास से सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया है। कॉलेज प्रशासन को 12 महिला सुरक्षा आर्मी गार्ड मिले है।
जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों में आने वाली महिला मरीजों व तीमारदारों एवं चिकित्सालय में कार्यरत महिला चिकित्सकों व स्टाफ को सुरक्षित तथा सहज वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सालय में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत चिकित्सालय प्रशासन द्वारा पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से महिला गाडाँ की तैनाती की है। प्रधानाचार्य, मेडिकल कालेज डॉ संजय काला, उप-प्रधानाचार्य डॉ ऋचा गिरी, मेडिकल कालेज, प्रमुख अधीक्षक डॉ सौरभ अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी डॉ अनुराग राजौरिया, आउटसोर्स मैनपावर, की उपस्थिति में महिला गार्डों को चिकित्सालय में महिला सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थानों के सन्दर्भ में चौकसी बरते जाने के निर्देश दिये गये। मुख्य रूप से आकस्मिक विभाग में तैनाती की गई है, जोकि महिला रोगियों एवं तीमारदारों को सहायता प्रदान करेंगी। चिकित्सालय प्रशासन का उद्देश्य है कि चिकित्सालय में आने वाली प्रत्येक महिला को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण प्रदान हो सके।