होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  प्रधानाचार्या पर किताबें बेचने का आरोप
 
प्रधानाचार्या पर किताबें बेचने का आरोप
Updated: 8/1/2026 11:40:00 PM By Reporter-

प्रधानाचार्या पर किताबें बेचने का आरोप
-ग्राम प्रधान ने एसडीएम से की निष्पक्ष जांच व तबादले की मांग
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के ग्राम इटौरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या पर बच्चों की पाठ्यपुस्तकों को कथित रूप से रद्दी के भाव बेचने का आरोप लगा है। मामले में ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी चित्रा निर्वाल को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और प्रधानाचार्या के स्थानांतरण की मांग की है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्या माया देवी द्वारा लगातार तीन दिनों तक बच्चों की किताबें कथित रूप से बेची गईं। उनका कहना है कि इस संबंध में वीडियो और फोटोग्राफ भी उपलब्ध हैं, जिनमें दो युवक विद्यालय परिसर से किताबों से भरे बोरे बाइक पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता तथा प्रधानाचार्या विद्यालय समय में मोबाइल फोन के उपयोग में व्यस्त रहती हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नियमित शिक्षण कार्य को लेकर बातचीत करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और केवल जांच का आश्वासन मिलता रहा। शिकायती पत्र में विद्यालय में उपलब्ध पाठ्यपुस्तकों का भौतिक सत्यापन, स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई और प्रधानाचार्या के स्थानांतरण की भी मांग की गई है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नेपाल में मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग, नेपाल के प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
यूपीयूएमएस में ओरल हाइजीन दिवस पर नई ओपीजी एक्स-रे मशीन का उद्घाटन
शनिवार को आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
बीमा धनराशि पाने के उद्देश्य से हत्या
पटाखा विस्फोट से हडकंप, आला अधिकारी कर रहे जांच
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :