होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पटाखा विस्फोट से हडकंप, आला अधिकारी कर रहे जांच
 
पटाखा विस्फोट से हडकंप, आला अधिकारी कर रहे जांच
Updated: 8/1/2026 11:41:00 PM By Reporter-

पटाखा विस्फोट से हडकंप, आला अधिकारी कर रहे जांच
-घायल हुए भूमिगत, अधिकारी अस्पतालों में कर रहे तलाश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l शनिवार दोपहर एक पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट से हडकंप मच गया, घटना की सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। जबकि विस्फोट में घायल भूमिगत होकर इलाज करा रहे हैं जिनकी तलाश में अधिकारी लाव लश्कर के साथ अस्पतालों में जांच कर रहे हैं। मुस्करा थाना क्षेत्र के गांव इमिलिया में विनोद कुमार द्वारा संचालित वी. के. राज फायर वर्क्स इमिलिया नाम से पटाखा बेचने के लिए अधिकृत फर्म है जिसमें शनिवार दोपहर धमाका होने से हडकंप मच गया। हालांकि तत्काल प्रभाव से समर सेबल चलवा कर शेष पटाखे निस्क्रिय कर दिए गए अन्यथा हादसा भयावह हो सकता था वहीं हादसे में कुछ बच्चों के घायल होने की सूचना मिल रही है, लेकिन तहसीलदार महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौदहा कस्बे के लगभग सभी अस्पतालों की जांच की लेकिन घायल कहाँ भूमिगत होकर इलाज करा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।वहीं कुत्ते द्वारा मुंह में दबाकर पटाखा विस्फोट करने की बात कही जा रही है जिसपर विश्वास करना कठिन हो रहा है।वहीं पटाखा व्यापारी ने बताया कि, गोदाम से पटाखे बनकर आए थे जो उन्होंने सूखने के लिए धूप में डाले थे लेकिन उसी समय  विस्फोट हो गया, जिसमें एक बच्चा और एक बच्ची घायल हो गए हैं,लेकिन फायर ब्रिगेड को उन्होंने सूचना नहीं दी है और कोई घायल भी नहीं हुआ है।सोचने वाली बात यह है कि यदि कुत्ते ने विस्फोट किया तो कुत्ता घायल होना स्वाभाविक है।इस सम्बन्ध में उपायुक्त हमीरपुर जयश्री ने बताया कि, इनके पास 2030तक वैध लाईसेँस है और जब हमने जांच की तो यही पाया कि पटाखे सूख रहे थे जिसमे विस्फोट हो गया फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी नहीं है।वहीं उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि, पटाखों में आग लगने की सूचना मिली थी जिसपर हम आए हैं और कुछ बच्चों तथा एक बच्ची के घायल होने की सूचना मिल रही है जिसपर हम अस्पताल जा रहे हैं और इनके कागजात मंगाए गए हैं जो भी कार्यवाही होगी की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नेपाल में मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग, नेपाल के प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
यूपीयूएमएस में ओरल हाइजीन दिवस पर नई ओपीजी एक्स-रे मशीन का उद्घाटन
शनिवार को आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
बीमा धनराशि पाने के उद्देश्य से हत्या
प्रधानाचार्या पर किताबें बेचने का आरोप
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :