शनिवार को आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
-डीएम व एसपी रहे मौजूद
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
मौदहा ,हमीरपुर l जनपद की तहसील सभागार मौदहा में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक हमीरपुर द्वारा उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही जमीनी विवादों के प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मौदहा, एवं क्षेत्राधिकारी मौदहा भी मौके उपस्थित रहे।