पुलिस अधीक्षक ने तीजा मेला स्थल एवं नागनाथन तालाब का किया निरीक्षण
-सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर हमीरपुर l आगामी तीजा मेले के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा तीजा मेला स्थल एवं नागनाथन तालाब का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया तथा मेला आयोजकों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, मेले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाने की भी आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती सुनिश्चित की जाए, साथ ही पैदल गश्त, बैरिकेडिंग एवं सीसीटीवी निगरानी की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पार्किंग एवं यातायात डायवर्जन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि तीजा मेला जनपद की आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा हुआ है, अतः इसे शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक थाना सुमेरपुर सहित अन्य संबंधितअधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।