होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: जिलाधिकारी
 
हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: जिलाधिकारी
Updated: 9/4/2026 4:49:00 AM By Reporter-

हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: जिलाधिकारी
-समस्या आने पर टैंकरों से वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति 
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जनपद में जल जीवन मिशन की प्रगति एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। योजना के कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा पेयजल से संबंधित जनशिकायतों के निस्तारण की लगातार निगरानी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस एवं जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए समर्पित कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है, जिसकी निगरानी एडीएम स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों एवं शिकायतों के निस्तारण की जिलाधिकारी स्तर से साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन से जुड़े अवर अभियंता, सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता प्रतिदिन निर्धारित समय में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।

*जलापूर्ति बाधित होने पर तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा वैकल्पिक पेयजल*

जिलाधिकारी ने बताया कि पाइपलाइन में खराबी, मरम्मत अथवा अन्य तकनीकी कारणों से किसी मजरे या ग्राम पंचायत में जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
पिछले तीन महीनों के दौरान प्रभावित ग्राम पंचायतों एवं मजरों में प्रतिदिन औसतन 90 से 100 पेयजल टैंकर भेजकर आवश्यकता के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जलापूर्ति बहाल होने तक वैकल्पिक व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पेयजल संबंधी प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने जनपदवासियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन प्रत्येक नागरिक को समय से पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
बारिश से एक दर्जन पंचायतों में 100 कच्चे मकान ढहे
पुलिस अधीक्षक ने तीजा मेला स्थल एवं नागनाथन तालाब का किया निरीक्षण
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानका
बारिश में दलदल बनी गांव की पक्की सड़क, कीचड़ व जलभराव से ग्रामीण बेहाल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :