सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में यह त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रुप में आठवां अवतार लिया था। उनका जन्म मथुरा के अत्याचारी राजा कंस और बुरे लोगो का अन्त करने के लिये हुआ था। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। इस दिन मंदिरो और घरो मे विशेष पूजा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅ और मध्य रात्रि जन्मोत्सव का आयोजन होता है। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य रामप्रकाश अवस्थी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पर्व हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है और भगवान कृष्ण हमेशा सहायता करते है। आचार्य रमेश शुक्ल ने अपने उद्बोधन मे कहा कि यह त्यौहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के माध्यम से पृथ्वी पर धर्म की स्थापना, बुराई का नाश और मानवता को उनके दिव्य उपदेशो से अवगत कराता है। वही श्रीमती शशि गंगोला ने भगवान श्रीकृष्ण को 16 कलाओ से परिपूर्ण पूर्ण पुरुषोत्तम का अवतार बताया। भैया ईशान्त ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया ने किया। तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रमुख आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल एवं आचार्य हेमन्त ने किया।
यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।