होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  विवि के एआई मंथन 2.0 में पहुंचीं राज्यपाल, देशभर के विशेषज्ञ जुटे
 
विवि के एआई मंथन 2.0 में पहुंचीं राज्यपाल, देशभर के विशेषज्ञ जुटे
Updated: 9/13/2026 12:16:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विवि के एआई मंथन 2.0 में पहुंचीं राज्यपाल, देशभर के विशेषज्ञ जुटे
- स्टार्टअप के फाउंडर से पूछी खूबियां एआई के भविष्य और शिक्षा में बदलाव पर की चर्चा
- स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि में स्मार्ट तकनीक पर जोर, स्मार्ट शहर और पर्यावरण में एआई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में 12 और 13 सितंबर को एआई मंथन 2.0 शुरू हो गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं हैं। उन्होंने ऑडिटोरियम में लगे AI स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही स्टार्टअप के फाउंडरों से खूबिया के बारे में जाना। दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञ जुटे हैं। इस दौरान शिक्षण और शोध संस्थानों के साथ उद्योग और प्रशासन से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल हो रहे हैं। शिक्षा, रिसर्च, स्वास्थ्य, कृषि, रोबोटिक्स, शहरी विकास और शासन में एआई के इस्तेमाल पर चर्चा होगी। दूसरे राज्यों के कुलपति शामिल होंगे।
कार्यक्रम में डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने विजन एड्रेस दिया। 
उन्होंने बताया कि दो दिन के इस कार्यक्रम में किन किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आईआईटी कानपुर के निदेशक डॉ. मनिंद्र अग्रवाल 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसः हिस्ट्री एंड फ्यूचर' विषय पर एआई के विकास और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। आईआईटी खड़गपुर के प्रो. पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसः ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन, रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट' विषय रखे। आने वाले समय में आने वाले सेशन में आईएएस अधिकारी अमृत त्रिपाठी 'लर्निंग एंड स्किलिंग इन द एज ऑफ एआई' विषय पर छात्रों के लिए जरूरी नए कौशल और बदलती शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।
प्रो. अमय करकरे 'स्केलिंग एजुकेशन विद एआई' विषय पर शिक्षा में बड़े स्तर पर एआई के इस्तेमाल की संभावनाएं बताएंगे। प्रो. सी. पाटवर्धन 'हायर एजुकेशन इन एआई एराः व्हाट चेंज्ड एंड व्हाट मस्ट चेंज' विषय पर उच्च शिक्षा में आए बदलावों और आगे जरूरी परिवर्तनों पर चर्चा करेंगे। प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से जुड़े आईएएस अधिकारी आलोक कुमार 'मेकिंग उत्तर प्रदेश एआई इनेबल्ड' विषय पर विचार रखे। इसमें सार्वजनिक सेवाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में एआई के इस्तेमाल पर चर्चा की। तकनीक के जरिए सरकारी सेवाओं और विकास कार्यों को बेहतर बनाने की संभावनाएं भी सामने रखी जाएंगी। आईआईटी मंडी के डॉ. अमित शुक्ला 'फ्रॉम रिसर्च पेपर्स टू रोबोट्स इन द फील्डः बिल्डिंग इंडियाज फिजिकल एआई इकोसिस्टम' विषय पर चर्चा करेंगे। इसमें रिसर्च को वास्तविक दुनिया में काम आने वाली तकनीक में बदलने पर जोर होगा। ड्रोन, कंप्यूटर विजन, स्वायत्त प्रणालियों और रोबोटिक्स के जरिए भारत में फिजिकल एआई का इकोसिस्टम विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।एम्स नई दिल्ली की प्रो. कृतिका रंगराजन 'एआई इन ब्रेस्ट कैंसर' विषय पर चर्चा करेंगी। इसमें स्तन कैंसर की पहचान, विश्लेषण और प्रबंधन में एआई आधारित तकनीक के इस्तेमाल पर बात होगी। राजीव गांधी कैंसर संस्थान, नई दिल्ली के डॉ. वसंत वेणुगोपाल रेडियोलॉजी में एआई के इस्तेमाल के अनुभव साझा करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य में एआई की भूमिका पर भी चर्चा होगी। आईआईटी रोपड़ के डॉ. मुकेश सैनी 'फाउंडेशनल मॉडलिंग फॉर क्रॉप डेटा एनालिसिस' विषय पर कृषि डेटा के विश्लेषण में एआई आधारित मॉडलिंग की संभावनाएं बताएंगे। डॉ. अनिल राय 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर डिजिटल एंड क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चरः पर्सपेक्टिव एंड चैलेंजेज' विषय पर डिजिटल और जलवायु-स्मार्ट कृषि में एआई की भूमिका और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी 'सस्टेनेबल इज स्मार्टः रीथिंकिंग अर्बन इंटेलिजेंस' विषय पर विचार रखेंगे। शहरी नियोजन, पर्यावरणीय निगरानी और टिकाऊ विकास में एआई के इस्तेमाल की संभावनाएं सामने रखी जाएंगी। कार्यक्रम में सीएसजेएमयू में एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल और तकनीकी क्षमताओं को दिखाया जाएगा। विनायक पाठक 'डेमोक्रेटाइजिंग एआई फॉर एजुकेशन एंड हेल्थकेयर: इनसाइड इंडियाज फर्स्ट एकेडमिक एनवीडिया एच 200 डिप्लॉयमेंट एट सीएसजेएमयू' विषय पर प्रस्तुति देंगे। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उच्च क्षमता वाली एआई तकनीक के इस्तेमाल की संभावनाएं बताई जाएंगी। विश्वविद्यालय में विकसित हो रहे एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और इसके उपयोग पर भी जानकारी दी जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रमिकों से संबंधित 48 वादों का निस्तारण
उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कानपुर देहात पुलिस, आई०आई०टी० कानपुर एवं क्यूट ब्रेन्स स्टार्टअप (आई0आई0टी0 कानपुर) के मध्य एमओयू
एडीजी जोन ने कानपुर जोन के समस्त प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था पर की समीक्षा गोष्टी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :