होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
 
16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
Updated: 9/15/2026 7:25:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
-जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, किसी दस्तावेज की नहीं होगी जरूरत
-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (DLCCC )की बैठक आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर, 15 सितंबर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 से 30 नवंबर तक नागरिक स्वगणना कर सकेंगे, जबकि एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। नागरिकों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही प्रगणक कोई दस्तावेज मांग सकेंगे।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को प्रथम जनपद स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (डीएलसीसीसी) की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने ईबी स्प्लिट, फील्ड ट्रेनरों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार और स्वगणना सहित द्वितीय चरण की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक फील्ड ट्रेनर, चार्ज ऑफिसर सहित जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के बेहतर नियोजन और भविष्य की नीतियां तय करने का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने लोगो / जनता से स्वगणना की सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग कर जनगणना में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को स्वगणना और जनसंख्या गणना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शैक्षणिक, प्रवास सहित अन्य निर्धारित जानकारियां एकत्र की जाएंगी। जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी। स्वगणना की सुविधा के माध्यम से लोग निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जनसंख्या गणना का कार्य पूरा करेंगे।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सहायक निदेशक दिनेश कुमार यादव एवं सहायक जिला प्रभारी हिमांशु शुक्ला ने द्वितीय चरण की जनगणना प्रक्रिया, स्वगणना, प्रशिक्षण तथा इससे जुड़ी अन्य तैयारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. विवेक चतुर्वेदी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त चार्ज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
तीन लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ से रोशन होगा कानपुर, मोतीझील में जलेंगे 76 हजार दीये
आग तो आग है दोस्त या दुश्मन फैसला हमे करना है
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई
सड़कों को गुडढामुक्त और सुगम बनाने हेतु निरन्तर गुणवत्ता की जॉच व निरीक्षण अभियान
विवि के एआई मंथन 2.0 में पहुंचीं राज्यपाल, देशभर के विशेषज्ञ जुटे
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :