होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  तीन लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ से रोशन होगा कानपुर, मोतीझील में जलेंगे 76 हजार दीये
 
तीन लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ से रोशन होगा कानपुर, मोतीझील में जलेंगे 76 हजार दीये
Updated: 9/16/2026 11:00:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

तीन लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ से रोशन होगा कानपुर, मोतीझील में जलेंगे 76 हजार दीये
-17 सितंबर को सेवा दिवस से सेवा संकल्प अभियान का आगाज, दिव्यांगों को उपकरण, रक्तदान शिविर और विश्वकर्मा लाभार्थियों को टूल कि
-प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने की तैयारियों की समीक्षा, सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक संगठनों को अभियान से जोड़ने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से कानपुर में एक माह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी। पहले दिन ‘सेवा दिवस’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रमुख कार्यक्रम होगा। शाम सात बजे पूरे जनपद में करीब तीन लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मोतीझील में होने वाले जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में 76 हजार दीये जलाए जाएंगे। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, नदी घाटों, अमृत सरोवरों, मंदिरों, पार्कों, महाविद्यालयों और चिकित्सालयों में दीपोत्सव में सहभागिता करेंगे।
जनपद के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग योगेंद्र उपाध्याय ने बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान में अधिक से अधिक आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाए।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर को कानपुर ब्लाइंड स्कूल, नेहरू नगर में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। उर्सला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगेगा और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरित की जाएगी। इसी दिन शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत पूरे जनपद में दीपोत्सव होगा।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा, ‘नमो सेवा’, ‘अनकही कहानियां’, नुक्कड़ नाटकों का मंचन, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत सामूहिक रंगोली बनाई जाएगी। 25 सितंबर को जनपद की 111 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण होगा, जबकि सात अक्टूबर को फूलबाग चौराहे पर ‘सेवा कलश यात्रा’ आयोजित की जाएगी।
‘सेवा सेतु’ अभियान के तहत प्रत्येक विकास खंड में ‘सरकार आपके द्वार’ सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन पात्र लोगों को चिह्नित किया जाएगा, जो अभी तक योजनाओं के लाभ से छूटे हुए हैं। पात्रता के अनुसार ऐसे लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित कराने की कार्रवाई की जाएगी।
‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो चिह्नित स्थानों पर नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान, नदी घाटों की सफाई, सघन वृक्षारोपण, अंगदान संकल्प, नशा मुक्ति, डिजिटल साक्षरता और मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम होंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना और सरकार की योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी लेना भी है। जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता लाभार्थियों एवं आम नागरिकों से संवाद करेंगे।
अभियान में सोशल मीडिया पर भी विशेष फोकस रहेगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभवों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। एक माह तक चलने वाले अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। इस अवसर पर ‘जनसेवक महाकुंभ : पंचायत से पार्लियामेंट तक’ जैसे बड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें पंचायत से लेकर संसद तक के जनप्रतिनिधियों की सहभागिता की योजना है।
समीक्षा बैठक में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, राहुल बच्चा सोनकर, सुरेंद्र मैथानी एवं सरोज कुरील, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण उपेंद्र पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी अनिल दीक्षित और भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह मौजूद रहे। ज्वाइंट सीपी विपिन ताडा, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आग तो आग है दोस्त या दुश्मन फैसला हमे करना है
16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई
सड़कों को गुडढामुक्त और सुगम बनाने हेतु निरन्तर गुणवत्ता की जॉच व निरीक्षण अभियान
विवि के एआई मंथन 2.0 में पहुंचीं राज्यपाल, देशभर के विशेषज्ञ जुटे
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :