आग तो आग है दोस्त या दुश्मन फैसला हमे करना है
-विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना का दिया गया प्रशिक्षण
-अग्निशामक यंत्र की जानकारी सभी को हो |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज मॉल रोड में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कानपुर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी और अग्नि शमन केंद्र लाटुश रोड कानपुर नगर द्वारा अग्नि सुरक्षा,सड़क सुरक्षा प्राथमिक उपचार प्रबंधन विषय पर एक प्रशिक्षण व आयोजित किया गया शिविर का शुभारम्भ जुगबीर सिंह लांबा, आपदा विशेषज्ञ, कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट , कानपुर नगर, और सविता यादव प्रधानाचार्य के विद्यालय ने किया प्रशिक्षण लखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन एवं कैलाश चंद्र अग्निशमन अधिकारी लाटुश रोड ने दिया। लखन कुमार शुक्ल और कैलाश चंद्र ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग मॉक ड्रिल के माध्यम से करते रहना चाहिए जिससे उपकरणों की क्रियाशीलता पता चलती है लखन कुमार शुक्ल ने बताया किसी घटना के तीन कारण लापरवाही , अज्ञानता, जल्दबाजी है। शुक्ला ने बताया आग ऑक्सीजन ईंधन तथा उचित ताप के मिलने पर ही लगती है। इन तीन तत्व में किसी एक को कम या हटा दे तो आग पर काबू पाया जा सकता है प्राथमिक अग्नि शमन उपकरण आदि की जानकारी दी गई इस अवसर पर आकाशीय बिजली से बचाव साँप के काटने पर खून बहने के रोक्थाम के तरीके का प्रशिक्षण भी दिया सचेत और दामिनी एप की जानकारी दी गई इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सविता यादव ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अग्निशमन विभाग एवं रेड क्रॉस सोसायटी का आभार व्यक्त किया एनसीसी अधिकारी नीतू गौड़ शिक्षिका अनामिका छात्रा आयुषी, नानवी,, नव्या शुक्ला, नूर सबा, दमकलकर्मी सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।