होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट
 
सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट
Updated: 9/17/2026 9:16:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट
- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 100 पात्र लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन की उपस्थिति में दर्जी, हलवाई, राजमिस्त्री और लोहार ट्रेड से जुड़े कारीगरों को उनके व्यवसाय से संबंधित उपकरण प्रदान किए गए।विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और दस्तकारों के कौशल को प्रोत्साहित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत विभिन्न पारंपरिक ट्रेड से जुड़े पात्र लाभार्थियों को प्रशिक्षण के साथ उनके व्यवसाय में उपयोग होने वाले उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि वे अपने कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर बढ़ा सकें और अपने व्यवसाय को आगे ले जा सकें। कार्यक्रम में दर्जी ट्रेड के सर्वाधिक 58 लाभार्थियों को टूल किट प्रदान की गई। इसके अलावा हलवाई ट्रेड के 12 तथा राजमिस्त्री और लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को उनके काम से संबंधित उपकरण दिए गए। इस प्रकार चार ट्रेड से जुड़े कुल 100 पात्र कारीगर योजना से लाभान्वित हुए। टूल किट पाने वाले लाभार्थियों में प्रज्ञा विश्वकर्मा, गीता देवी, गुड़िया, जोया, प्रीति वर्मा, जसविंदर कौर, ममता खन्ना, काजल, शालिनी विश्वकर्मा और अजय कुमार सहित अन्य कारीगर शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी सुना गया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को उनके कौशल के अनुरूप आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि पारंपरिक कारीगरों के पास पीढ़ियों से अर्जित कौशल है। इस कौशल को आवश्यक संसाधनों और अवसरों से जोड़कर रोजगार का बेहतर माध्यम बनाया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने लाभार्थियों से टूल किट का उपयोग अपने व्यवसाय और आजीविका को आगे बढ़ाने में करने को बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पात्र कारीगरों तक स्वरोजगारपरक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
तीन लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ से रोशन होगा कानपुर, मोतीझील में जलेंगे 76 हजार दीये
आग तो आग है दोस्त या दुश्मन फैसला हमे करना है
16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई
सड़कों को गुडढामुक्त और सुगम बनाने हेतु निरन्तर गुणवत्ता की जॉच व निरीक्षण अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :