नई बस्ती के रास्ते पर कीचड़ व जलभराव होने से रहने वाले वाशिंदे परेशान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा, हमीरपुर l कस्बा कुरारा हाइवे से किनारे से नई बस्ती के लिए जाने वाले रास्ते पर कीचड़ व जलभराव होने से वहां रहने वाले वाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते में सी सी रोड निर्माण की मांग की है।
कस्बा कुरारा में हाइवे से अंदर की तरफ नई बस्ती में लोगों ने मकान निर्माण कराये है। लेकिन रास्ते में कीचड़ व जलभराव रहने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बस्ती में रहने
वाले नीरज शर्मा, बृजेश कुमार, रंजीत सिंह, अनिरुद्ध, सज्जन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता आदि ने बताया कि रास्ते को लेकर अधिक समस्या आ रही है। यह समस्या बरसात के मौसम में अधिक रहती है। कच्चा रास्ता होने के कारण कीचड़ व जलभराव रहता है। जिससे निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के वाशिंदों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस रास्ते में सी सी रोड निर्माण कराये जाने की मांग की है।