होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
 
जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
Updated: 9/20/2026 2:41:00 AM By Reporter-

जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
-148 शिकायतें प्राप्त, 24 का मौके पर निस्तारण; जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील हमीरपुर में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा जनसामान्य की समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर ही पात्र प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई कराई गई।
तहसीलवार प्राप्त शिकायतों एवं निस्तारण के क्रम में तहसील हमीरपुर में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। तहसील सरीला में 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील मौदहा में 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। तहसील राठ में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद की चारों तहसीलों में कुल 148 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
*हमीरपुर तहसील में सीसीटीवी व्यवस्था का शुभारंभ*
तहसील हमीरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी संचालन एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।इसी दौरान दो फरियादियों की खतौनी में तत्काल आवश्यक शुद्धि कराकर उन्हें शुद्ध खतौनी उपलब्ध कराई गई, जिससे दोनों फरियादियों को मौके पर ही राहत मिली।
*सरीला में कृषक दुर्घटना बीमा योजना के दो लाभार्थी लाभान्वित*
तहसील सरीला में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कृषक दुर्घटना बीमा योजना के दो लाभार्थियों को नियमानुसार लाभान्वित किया गया। संबंधित अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
*शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर*
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। केवल औपचारिकता के लिए शिकायतों का निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की स्वयं समीक्षा करने तथा निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, कृषि, आपूर्ति, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं लंबित मुकदमों की समीक्षा बैठक संपन्न
नगर पुलिस द्वारा 4 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा व एक लाख रुपये के साथ तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
नई बस्ती के रास्ते पर कीचड़ व जलभराव होने से रहने वाले वाशिंदे परेशान
एक समाधान दिवस से दूसरे तक बदल गई रिंकी मिश्रा की दुनिया, चेहरे पर लौटी मुस्कान
नगर आयुक्त सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का जायजा लेकर कर गुणवत्ता,समयबद्धता पर दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :