नगर पुलिस द्वारा 4 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा व एक लाख रुपये के साथ तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी,बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग,गश्त के दौरान बस स्टाप चन्दौलीतीर, थाना कोतवाली नगर, हमीरपुर के पास से 1.धीरज गुप्ता पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी ग्राम झलोखर, थाना कुरारा, जनपद हमीरपुर 2. योगेश कुमार पाल पुत्र शिवपाल निवासी इलियापुर जहानाबाद, फतेहपुर 3. शिवपाल पुत्र दयाराम निवासी परासन थाना आटा, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04.500 किग्रा अवैध गांजा व ₹1,00,000/- बरामद किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 204/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए जनपद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रमाकान्तशुक्ला,उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार,का0 हरदीप ,का0 घनन्जयकुमार,का0 रोहित कुमार आदि शामिल रहे l