थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। सदर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं।अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व और भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी विनोद कुमार ने पुलिसकर्मियों को फरियादियों के साथ शालीनता एवं संवेदनशीलता से पेश आने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।इस दौरान एसडीएम सदर वैभव गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।