पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर महिला प्रतीक्षालय का लोकार्पण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सपा नेता मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विधायक अमिताभ बाजपेई द्वारा बनवाए गए वातानुकूलित महिला प्रतीक्षालय का लोकार्पण, अस्पताल के सभी वार्डों में स्वल्पाहार वितरित किया गया | आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई द्वारा जिला महिला अस्पताल (डफरिन), कानपुर में महिलाओं की सुविधा हेतु बनवाए गए वातानुकूलित महिला प्रतीक्षालय का लोकार्पण उनकी माताजी डॉ. ऊषा बाजपेई द्वारा किया गया। इकार्यक्रम के दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपनी माताजी को अस्पताल में पूर्व में उनके द्वारा बनवाए गए नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (NICU) का निरीक्षण कराया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। डफरिन अस्पताल से विधायक अमिताभ बाजपेई का विशेष भावनात्मक जुड़ाव है, क्योंकि उनका जन्म इसी अस्पताल में हुआ था। ऐसे में नेताजी की पुण्यतिथि पर अपनी माताजी के हाथों महिला प्रतीक्षालय का लोकार्पण कराना और उन्हें NICU का निरीक्षण कराना उनके लिए विशेष भावनात्मक क्षण रहा। इस अवसर पर वंदना बाजपेई, नीलम रोमिला सिंह, दीपा यादव, दीपिका मिश्रा मोहम्मद सारिया, दिनेश शुक्ला, आकाश सिंह, चंकी गुप्ता, कीर्तिमान अवस्थी, दुर्गेश चक, विकास मौर्य, दिलीप यादव, आकाश यादव सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
|