होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  एसएफआई जिला सचिव का हाउस अरेस्ट, आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
 
एसएफआई जिला सचिव का हाउस अरेस्ट, आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
Updated: 10/10/2026 9:22:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

एसएफआई जिला सचिव का हाउस अरेस्ट, आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात 
-पुलिस कार्रवाई का कानूनी आधार सार्वजनिक करने की मांग की |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कानपुर जिला कमेटी के अनुसार, संगठन के जिला सचिव एवं एसएफआई उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी सदस्य आराध्य बाजपेयी को 9 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 7 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया।संगठन का कहना है कि 10 अक्टूबर को भी उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है और अभी भी । सूत्रों के अनुसार, उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। एसएफआई कानपुर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आराध्य बाजपेयी  से मिलने पहुंचे उनके समर्थकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। संगठन के अनुसार, उनके साथी अब भी हिरासत में हैं और आराध्य बाजपेयी का हाउस अरेस्ट भी जारी है। इस घटनाक्रम पर एसएफआई कानपुर जिला कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।हाउस अरेस्ट और हिरासत के कानूनी आधार पर सवाल एसएफआई कानपुर जिला कमेटी ने पुलिस प्रशासन से सवाल किया है कि आराध्य बाजपेयी को उनके आवास पर रोकने तथा उनसे मिलने पहुंचे साथियों को हिरासत में लेने का आदेश किस आधार पर दिया गया है।संगठन ने कार्रवाई के कारण, संबंधित आदेश और कानूनी आधार को स्पष्ट करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, छात्र अधिकारों और विश्वविद्यालयों से जुड़े सवालों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।संगठन के अनुसार, छात्र नेताओं और उनके साथियों को इस प्रकार रोकने की कार्रवाई गंभीर सवाल खड़े करती है प्रशासन को अपनी कार्रवाई के संबंध में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए और संबंधित व्यक्तियों के अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए।आराध्य बाजपेयी और हिरासत में लिए गए समर्थकों की तत्काल रिहाई की मांग एसएफआई  कानपुर जिला कमेटी ने मांग की है कि आराध्य बाजपेयी  को तत्काल हाउस अरेस्ट से मुक्त किया जाए तथा हिरासत में रखे गए उनके सभी समर्थकों को बिना देरी रिहा किया जाए।संगठन ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने और कार्रवाई का कानूनी आधार स्पष्ट करने की मांग की है।एसएफआई कानपुर ने कहा कि छात्र अधिकारों, शिक्षा और लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं से जुड़े सवालों को उठाना जारी रहेगा।संगठन ने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि छात्रों की लोकतांत्रिक गतिविधियों में अनुचित हस्तक्षेप न हो तथा उनके अधिकारों का सम्मान किया जाए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीए छात्रों का दो दिवसीय महासम्मेलन, एआई और ऑडिटिंग पर मंथन
नाना राव घाट पर गंगा टास्क फोर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
पितृ अमावस्या पर घाटों पर उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी,किया दान-पुण्य
पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर महिला प्रतीक्षालय का लोकार्पण
बिठूर में चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का आरोप, प्रत्याशी ने पुलिस से लगाई गुहार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :