बिठूर में चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का आरोप, प्रत्याशी ने पुलिस से लगाई गुहार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है प्रार्थना पत्र के अनुसार, आवास विकास निवासी मोहम्मद अजीज ने बताया कि 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे नगर पंचायत बिठूर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी अपनी प्रचार गाड़ी से पुराना बिठूर क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि अजीत गुप्ता का नगर निवासी दीपक निषाद मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा और प्रचार वाहन को रोककर चालक के साथ मारपीट करने लगा शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने मारपीट करते हुए प्रचार वाहन चलाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने बिठूर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और मामले में कार्रवाई की मांग की पुलिस से कार्रवाई की मांग पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। चुनाव प्रचार के दौरान हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
|