होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  घर के खाली कमरों से होगी अतिरिक्त कमाई, होमस्टे संचालन के लिए पर्यटन विभाग देगा सुविधाएं
 
घर के खाली कमरों से होगी अतिरिक्त कमाई, होमस्टे संचालन के लिए पर्यटन विभाग देगा सुविधाएं
Updated: 11/28/2026 6:00:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

घर के खाली कमरों से होगी अतिरिक्त कमाई, होमस्टे संचालन के लिए पर्यटन विभाग देगा सुविधाएं
*बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 के तहत अधिकतम 8 कमरे पर्यटकों को किराये पर दे सकेंगे भवन स्वामी
*आवासीय दरों पर देना होगा बिजली, जल एवं गृहकर, निःशुल्क प्रशिक्षण की भी मिलेगी सुविधा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर आय एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 संचालित की जा रही है। इस नीति के तहत भवन स्वामी अपने आवास के अतिरिक्त कमरों को पर्यटकों के ठहरने के लिए उपलब्ध कराकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। पर्यटन विभाग की ओर से पंजीकृत इकाइयों को विभिन्न रियायतों, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला पर्यटन अधिकारी नीलम गौतम ने बताया कि नीति के अंतर्गत शहरी होमस्टे, ग्रामीण होमस्टे तथा बेड एंड ब्रेकफास्ट की श्रेणियों में पंजीकरण कराया जा सकता है। शहरी एवं ग्रामीण होमस्टे के अंतर्गत ऐसे आवासीय भवन पात्र होंगे, जिनमें भवन स्वामी स्वयं निवास करता हो तथा उसके पास पर्यटकों के ठहरने के लिए अतिरिक्त कमरे उपलब्ध हों। बेड एंड ब्रेकफास्ट श्रेणी में भवन स्वामी का स्वयं निवास करना आवश्यक नहीं होगा, लेकिन भवन की देखरेख एवं संचालन के लिए केयरटेकर रखना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि इस नीति के अंतर्गत न्यूनतम 1 और अधिकतम 8 कमरे अथवा 16 बिस्तर पर्यटकों को किराये पर दिए जा सकते हैं। भवन में उपलब्ध कुल कमरों में से अधिकतम दो-तिहाई कमरों का ही उपयोग इस उद्देश्य के लिए किया जा सकेगा।
नीति के अंतर्गत पंजीकृत इकाइयों को बिजली, जलकर, गृहकर एवं सीवर कर का भुगतान आवासीय दरों पर करने की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने के लिए नियमानुसार सब्सिडी प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान के माध्यम से 8 सहायक कर्मचारियों को निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। पंजीकृत इकाइयों का प्रचार-प्रसार पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी किया जाएगा।
जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि नीति के अंतर्गत भवन का वैध स्वामी ही पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता है। किराये अथवा लीज पर लिए गए भवन का पंजीकरण अनुमन्य नहीं होगा। एक भवन परिसर के लिए केवल एक पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। पंजीकरण के लिए शयनकक्ष, शौचालय, पानी, बिजली एवं फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता आवश्यक होगी। पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए निर्धारित मानकों का अनुपालन भी अनिवार्य होगा।
जिला पर्यटन अधिकारी नीलम गौतम ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस नीति का लाभ उठाकर पर्यटन आधारित स्वरोजगार से जुड़ें। इच्छुक भवन स्वामी अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, 16/99, गांधी भवन, फूलबाग, कानपुर नगर में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पर्यटन विभाग की वेबसाइट www.uptourism.gov.in, संपर्क नंबर 80054884734 तथा ई-मेल [email protected] के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सरसौल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 58 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
एडीजी जोन ने पुलिसिंग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर की समीक्षा गोष्ठी
जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध
29 नवंबर को 3,736 बूथों पर चलेगा विशेष मतदाता अभियान, नाम जुड़वाने और संशोधन का अवसर
मत्स्य पालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से कराया गया रूबरू
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :