एडीजी जोन ने पुलिसिंग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर की समीक्षा गोष्ठी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा | अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद इटावा स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित अपराधों की स्थिति, अपराधियों के विरुद्ध की जा रही निरोधात्मक एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही, महिला एवं बाल सुरक्षा, मिशन शक्ति, साइबर अपराध नियंत्रण एवं जनसामान्य के प्रति पुलिस के व्यवहार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में जवाबदेही एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करने हेतु विशेष बल दिया गया। समीक्षा गोष्ठी में श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद इटावा उपस्थित रहे।
|