होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सरसौल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 58 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
 
सरसौल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 58 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
Updated: 11/28/2026 6:53:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सरसौल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 58 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
*प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की सहायता, उपहार सामग्री और आयोजन की व्यवस्था पर किया गया व्यय*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खण्ड सरसौल परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के गरीब और जरूरतमंद परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं का विवाह सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं तथा परम्पराओं के अनुसार सम्पन्न कराया गया। इसमें निराश्रित एवं निर्धन परिवारों की कन्याओं के साथ ही विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं का विवाह भी कराया गया।
कार्यक्रम में विकास खण्ड सरसौल के कुल 58 जोड़ों का विवाह पूर्ण रीति-रिवाज के साथ सकुशल सम्पन्न हुआ। इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 44, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13 तथा सामान्य वर्ग का एक जोड़ा शामिल रहा। अल्पसंख्यक वर्ग का कोई जोड़ा कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हुआ।
कार्यक्रम में महाराजपुर विधायक के प्रतिनिधि सुरेन्द्र अवस्थी, सरसौल ब्लॉक प्रमुख डा. विजय रत्ना तोमर के प्रतिनिधि विजय मिश्रा, उपजिलाधिकारी नर्वल सत्यपाल प्रजापति, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल, खण्ड विकास अधिकारी सरसौल कोमल रावत तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के दाम्पत्य जीवन एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये की सहायता राशि कन्या के खाते में ऑनलाइन हस्तांतरित की जाती है। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है तथा भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए 15 हजार रुपये प्रति जोड़ा व्यय किए जाते हैं।
वैवाहिक जोड़ों एवं उनके परिजनों के स्वागत के लिए मुख्य द्वार पर शहनाई वादन की व्यवस्था की गई। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की रासलीला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने पुलिसिंग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर की समीक्षा गोष्ठी
जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध
29 नवंबर को 3,736 बूथों पर चलेगा विशेष मतदाता अभियान, नाम जुड़वाने और संशोधन का अवसर
मत्स्य पालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से कराया गया रूबरू
घर के खाली कमरों से होगी अतिरिक्त कमाई, होमस्टे संचालन के लिए पर्यटन विभाग देगा सुविधाएं
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :