करवा पर्व पर गरबा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। अर्तिका सेवा संस्था के द्वारा करवा पर्व पर करवा पर ही होगा गरबा का आयोजन संस्था की अध्यक्षा एकता केसरवानी की अगुवाई में काकादेव में हुआ।एकता केसरवानी के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन शिवांग मिश्रा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर के द्वारा कर किया गया।अध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार खुशनुमा माहौल में कुछ देर रहने का अवसर मिलता है। सचिव गुंजा ने बताया कि गरबा नृत्य की शुरुआत गुजरात से हुई थी, इस नृत्य में हाथों का इस्तेमाल होता है और बिना किसी चीज की मदद लिए केवल हाथों से ही खेला जाता है।डांडिया की शुरुआत वृंदावन से हुई थी डांडिया में रंगीन छड़ी का इस्तेमाल महिला पदाधिकारियों ने किया। डांडिया नृत्य के जरिए मां दुर्गा और महिषासुर के बीच युद्ध को दर्शाया गया।इस दौरान रितिका गुप्ता, रानू, दीपिका सिंह सेंगर, नेहा कटिहार, आदित्य पोद्दार, इला बाजपेई, सुरभि द्विवेदी, पूनम सहित काफी तादाद में महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
|