न्यू जर्सी में UPFNA द्वारा मातृ दिवस एवं होली मिलन का भव्य आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (UPFNA) न्यू जर्सी द्वारा “होली मिलन एवं मातृ दिवस” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिवारों, सामुदायिक नेताओं, विशिष्ट अतिथियों एवं भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण संस्कृति, परंपरा, उल्लास और आपसी भाईचारे से ओत-प्रोत रहा।इस आयोजन ने होली के रंगों और मातृ दिवस की भावनात्मक गरिमा को अत्यंत सुंदर रूप से एक साथ प्रस्तुत किया, जिसने सभी उपस्थित लोगों के लिए इस अवसर को अविस्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एड्रियन ओ. मैप, मेयर, सिटी ऑफ प्लेनफील्ड, पद्मा खन्ना, प्रसिद्ध भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री। कार्यक्रम को संजय गुप्ता, अध्यक्ष, वीएचपी अमेरिका, अर्चना शर्मा, त्रिभुवन सिंह राज तिवारी व अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। सभा को संबोधित करते हुए यूपीएफइनए के नेतृत्व ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखने, समाज में आपसी एकता को मजबूत करने तथा युवाओं को सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। इस विशेष पहल को सफल बनाने में आयोजन टीम ने अत्यंत परिश्रम किया। विशेष रूप से संदीप आनंद राय जी ने बच्चों द्वारा भेजे गए वीडियो संदेशों को सुंदर रूप देकर प्रस्तुति योग्य बनाया। साथ ही उन सभी परिवारों और अभिभावकों का भी विशेष धन्यवाद, जिन्होंने बच्चों के व्यक्तिगत संदेश एकत्रित करने और इस सरप्राइज़ को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत के. एस. दीक्षित, चेयरमैन एवं संस्थापक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन नीता त्यागी ने अ किया। धन्यवाद ज्ञापन अमित गुप्ता, अध्यक्ष न्यू जर्सी, UPFNA द्वारा ट्रस्टीगण डॉ. शिव शाही एवं अमित कुमार की उपस्थिति में प्रस्तुत किया गया।
|