आरती को ग्लोबल डायमंड आइकन अवार्ड से नवाजा गया |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l बुंदेलखंड की धरती प्रतिभाओं से खाली नहीं है, इसे एक बार फिर चरितार्थ किया है हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे की बेटी आरती वर्मा ने। जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में आरती को उनकी विशिष्ट कला के लिए ग्लोबल डायमंड आइकन अवॉर्ड से नवाजा गया है। बालों की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान आरती वर्मा ने अपनी अनूठी हेयर पेंटिंग (बालों से चित्रकारी) के जरिए कला जगत में सबको अचंभित कर दिया है। उनकी इस विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए नई दिल्ली के वरिष्ठ एडवोकेट राजीव कुमार रंजन एवं कार्यक्रम में मौजूद अन्य विशिष्ट अतिथियों ने उन्हें मंच पर सम्मानित किया। आरती वर्तमान में गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज महाविद्यालय, लखनऊ में बीएफए की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता खेमचंद्र वर्मा और अपने गुरुजनों को दिया है, जिन्होंने उनकी इस अनोखी कला को निखारने में सदैव मार्गदर्शन किया।