हृदय रोग की बीमारी का सही समय पर इलाज होने से लोगों को बचाया जा सकता है: बृजेंद्र
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आईएमए कानपुर शाखा द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आईएमए के सेमिनार हॉल में किया गया।पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्ला, वक्ता डॉ अभिनीत गुप्ता कंसलटेंट कार्डियोलॉजिस्ट रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर , डॉ अर्चना भदौरिया चेयरपर्सन वैज्ञानिक सब कमेटी, डॉ अशोक वर्मा संयुक्त वैज्ञानिक सचिव, डॉ पल्लवी चौरसिया वैज्ञानिक सचिव एवं डॉ देवज्योति देवराय सचिव आईएमए कानपुर ने संबोधित किया। आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्ला ने आए हुए सभी पत्रकारों का स्वागत किया और बताया कि हृदय रोग की बीमारी अब आम बीमारी हो गई है जो बच्चो, वयस्कों एवं वृद्धों में पाई जाने लगी है तथा इसका सही समय पर उपचार मिलने पर होने वाली मौतों को बचाया जा सकता है तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ पल्लवी चौरसिया वैज्ञानिक सचिव आईएमए कानपुर ने किया। डॉ ए के त्रिवेदी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ ने आज के विषय पर प्रकाश डाला। डॉ अशोक वर्मा संयुक्त वैज्ञानिक सचिव ने वक्ता का परिचय कराया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईएमए कानपुर के सचिव डॉ देवज्योति देवराय ने दिया। वक्ता डॉ अभिनीत गुप्ता ने बताया कि - संलग्न के कार्यक्रम के चेयरपर्सन प्रो डॉ आर पी एस भारद्वाज, पूर्व प्रो एवं विभागाध्यक्ष हृदय रोग संस्थान कानपुर तथा डॉ मोहम्मद अहमद पूर्व प्रो हृदय रोग संस्थान कार्यक्रम के पैनलिस्ट डॉ ए सी अग्रवाल वरिष्ठ फिजिशियन एवं डॉ ए के त्रिवेदी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ रीजेंसी हॉस्पिटल थे।
|