होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण, मरीजों से ली फीडबैक
 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण, मरीजों से ली फीडबैक
Updated: 6/4/2026 12:10:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण, मरीजों से ली फीडबैक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रयोगशाला, एक्स-रे यूनिट, दंत चिकित्सा कक्ष, टीकाकरण कक्ष तथा आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया और मरीजों व उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के समय तक अस्पताल में 245 नए मरीजों का पंजीकरण हो चुका था, जबकि 96 पुराने मरीज पुनः परामर्श के लिए पहुंचे थे। अस्पताल की प्रयोगशाला में 32 लोगों की जांच की गई थी, जिनमें 11 गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। जिलाधिकारी ने ओपीडी में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और जांच व उपचार संबंधी सेवाएं भी नियमित रूप से मिल रही हैं। कई मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
एमओआईसी डॉ. पवन सचान ने जिलाधिकारी को अस्पताल की कार्यप्रणाली और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने एक्स-रे सुविधाओं, टीकाकरण कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव तथा सी-सेक्शन की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने क्षय रोग (टीबी) जांच व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस पर चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 15 से 16 लोगों की टीबी जांच की जाती है। दंत चिकित्सा कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध उपकरणों तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली।
आपातकालीन कक्ष के निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल ने उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पीएम-राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों का यूपीयूएमएस सैफई में निशुल्क उपचार
दुर्लभ फंगल रोग से जूझ रहे दस वर्षीय शौर्य को मिली नई जिंदगी
नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सी एच सी कुरारा का औचक निरीक्षण
चिकित्सकों ने कांफ्रेंस के जरिए तंबाकू की लत के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को किया जागरूक
यूपीयूएमएस सैफई के गैस्ट्रो सर्जरी विo की बड़ी सफलता : एआई तकनीक से पकड़े गये जानलेवा गैस्ट्रिक कैंसर का सफल इलाज
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :