नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सी एच सी कुरारा का औचक निरीक्षण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा, हमीरपुर l जिले में आई नई मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सुबह करीब साढ़े दस बजे कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें सीएमओ द्वारा मरीजो से भी हालचाल जाना गया।
जिले की नवांगतुक मुख्य चिकित्साधिकारी अल्का शुक्ला द्वारा कुरारा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। तद्पश्चात ओपीडी, लैब, एक्सरे रूम, दवा वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया। वही सीएचसी में बने नए हीटवेव वार्ड का भी निरीक्षण किया। वही प्रसव कक्ष में भर्ती सोनम, छिगुदी व बबली से हालचाल व सुविधाओ तथा मुफ्त इलाज व स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। लैब में पहुच हो रही जांचों की भी विस्तृत जानकारी ली। वही कोविड़ वार्ड का भी निरीक्षण किया और कहा कि समय समय पर इन कमरों को खुलवाते रहा करे। जांच में फिलहाल सब चाक चौबंद मिला। मौके में सीएचसी प्रभारी सुनील जायसवाल, सहायक शोध अधिकारी देवेंद्र कुमार, बीसीपीएम सुधीर साहू, बीपीएस जुनैद अहमद आदि मौजूद रहे।