होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  देश/विदेश  »  दिल्ली की तीनों नगर निगमों को एक करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी
 
दिल्ली की तीनों नगर निगमों को एक करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी
Updated: 3/22/2022 9:42:00 PM By Reporter-

दिल्ली की तीनों नगर निगमों को एक करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी

हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली दिल्ली की नगर निगमों को अब एक करने का फैसला लिया गया है।केंद्र सरकार ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है और अब तीनों नगर निगम की जगह एक ही होगी और पूरी दिल्ली में एक ही महापौर होगा. पिछले कुछ सालों से तीन अलग अलग नगर निगम के जरिए काम किया जा रहा है, लेकिन अब ये पावर एक स्थान पर केंद्रित होने जा रही है. केंद्र सरकार ने दिल्ली में तीनों नगर निगम को एक करने का फैसला किया है. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद तीनों नगर निगमों को एक करने के साथ ही 272 वार्ड ही रखे जाएंगे, लेकिन मेयर का कार्यकाल बढ़ाकर कम से कम ढाई साल किया जा सकता है. माना जा रहा है कि दिल्ली नगर निगम को तीन निगमों में विभाजित करने का प्रयोग अब तक असफल रहा है.
अभी दिल्ली में तीन नगर निगम हैं, जिनमें साउथ दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली शामिल है. बता दें कि एसडीएमसी में सेंटर, साउथ वेस्ट और नजफगढ़ के इलाके आते हैं. वहीं, एनडीएमसी में रोहिणी, सिविल लाइंस, करोल बाग, सदर पहाड़गंज, केशवपुरम, नरेला आते हैं. वहीं, तीसरी नगर निगम ईडीएमसी में शाहदरा नॉर्थ, शाहदरा साउथ के इलाके आते हैं. बता दें कि तीनों नगर निगम को एक करने का ये फैसला पहली बार नहीं किया गया है, क्योंकि साल 2012 से पहले दिल्ली में एक ही नगर निगम की व्यवस्था थी, जिसमें बाद में विभाजित करके तीन नगर निगम बनाए गए. उस वक्त तर्क दिया गया था कि ऐसा करने से नगर निगम के कामकाज में सुधार लाया जा सकेगा और ये प्रभावी तरीके से जनता को सेवाएं दे सकेंगी हालांकि, अब कहा जा रहा है कि ये प्रयोग असफल रहा है.साल 2011 में जब दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित होती थीं, तो उन्होंने दिल्ली विधानसभा ने एक प्रस्ताव पास किया था जिसे केंद्र सरकार ने अपनी स्वीकृति दी थी और जिसके बाद तीनों नगर निगमों का पहली बार चुनाव 2012 में हुआ. उस समय दिल्ली और केंद्र दोनों जगहों पर कांग्रेस पार्टी की सरकार थी और नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का राज था. अब सवाल है कि तीनों नगर निगमों के एक होने के बाद दिल्ली में क्या बदलाव होने वाला है. दरअसल, माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद फिर से दिल्ली को एक महापौर मिलेगा और अगर मेयर-इन- काउंसिल की व्यवस्था अपनाई जाती है तो दिल्ली की जनता पार्षद और महापौर का सीधा चुनाव कर सकेगी. ऐसे में कई लोगों का मानना है दिल्ली की ओर से चुना गया महापौर दिल्ली के मुख्यमंत्री के बराबर भी हो सकता है, क्योंकि उसे एक बड़े वर्ग द्वारा चुना जाएगा.
हालांकि, अभी वार्ड घटाने या बढ़ाने को लेकर फैसला होना बाकी है. 272 की जगह दिल्ली नगर निगम में कुल वार्ड 170 से 210 के बीच हो सकते हैं, क्योंकि एक विधानसभा में दो या तीन वार्ड बनाए जा सकते हैं. इसके अलावा एक नगर निगम होने पर रिजर्वेशन सिस्टम पर पेंच फंस सकता है. निगम में रिजर्वेशन की नई स्थिति होगी, किस समुदाय के कितनी सीटों रिजर्व रहेंगी और महिलाओं के लिए कितनी सीट आरक्षित होंगी. इस फैसले पर निर्धारित होगा कि किस तरह से दिल्ली की परिस्थिति बदलेगी. कुछ तर्क ये भी दिए जा रहे हैं कि इससे निगम पर होने वाले खर्चे में कमी आएगी, क्योंकि वर्तमान में निगम का खर्चा 3 जगह बांटा जाता है, जिससे से बोझ बढ़ता है. अब देखना है कि नई व्यवस्था को किस तरह लागू किया जाता है और पैसे आदि का बंटवारा कैसे होता है.


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
PM Modi को आशीर्वाद स्वरुप काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी ने दिया बाबा का श्रृंगार मुकुट
नरेंद्र मोदी पीएम ने वर्चुअल तरीके से गोविंदपुरी तथा अनवरगंज रेलवे स्टेशनों का किया शिलान्यास
डिजिटल प्लेटफार्म पर विवि में प्रस्तुत हुआ पीएम
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @4,0 का जनपद स्तरीय कार्यक्रम किया आयोजित
पूर्व केंद्रीय मंत्री की ८५ वीं जयंती पर उनके तैल चित्र में की पुष्पांजलि
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :