होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  बम-बम भोले के उद्धघोष से गूंजी ऐतिहासिक नगरी
 
बम-बम भोले के उद्धघोष से गूंजी ऐतिहासिक नगरी
Updated: 7/30/2022 12:38:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

बम-बम भोले के उद्धघोष से गूंजी ऐतिहासिक नगरी
- कांवरियों ने किया गौरीशंकर मन्दिर में जलाभिषेक,केसरिया रंग से रंगी नजर आई इत्र नगरी
--जगह जगह हुई पुष्पवर्षा
-दूर दराज के जनपदों से आए हजारों कांवरियों का सुगंधनगरी के वाशिन्दों ने किया स्वागत
-जगह-जगह  स्टाल लगाकर कराया गया जलपान 
-शहर के  बोर्डिंग मैदान पर भक्तों के लिए की गई भोजन की व्यवस्था
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।सावन माह के चलते इत्रनगरी में भोले के भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है। हर तरफ बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज से इत्रनगरी भक्तिमय है। शुक्रवार को पड़ोसी जनपद हरदोई स्थित बाबा मंशानाथ मंदिर से हजारों की संख्या में कांवरियां इत्रनगरी पहुंचे। यहां कांवरियों ने सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर जाकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। बाबा भोलेनाथ के जयकारों की गूंज से इत्रनगरी का वातावरण शिवमय हो गया। हजारों की संख्या में दूर दराज के जनपदों से आए कांवरियों का स्वागत और जलपान कराए जाने के लिए नगर के प्रमुख समाजसेवियों और धार्मिक संगठनों ने शहर के प्रमुख मार्गों  पर मिष्ठान और जलपान वितरित करने के लिए स्टाल लगाए थे। शहर में प्रवेश करते ही कांवरियों को इन स्टालों पर रोक कर जलपान कराया गया। वहीं प्राचीन शिवाला मन्दिर में श्रद्धालुओं को शरबत व शीतल जल वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त रोडवेज स्टैण्ड पर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया गया।शुक्रवार को भगवान शिव की आराधना के लिए महादेवी घाट से गंगा जल लेकर हजारों कांवड़िए कन्नौज पहुंचे। भीषण गर्मी व उमस के बावजूद श्रद्धालु भक्तों की टोली भजन कीर्तन करती बाबा गौरी शंकर मंदिर पहुंची। बाबा के जयकारों और भजनों की धुनों के चलते कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
कांवर लेकर शहर में विभिन्न जनपदों से आई कांवरियों की टोली देख इत्रनगरी के वासी भाव विभोर हो गये। इस दौरान शिव भक्त हाथों में केसरिया झण्डा और तिरंगा झण्डा लिए बाबा भोले के जयकारे लगा रहे थे वहीं डीजे पर चलाए जा रहे शिव के भजनों पर झूमकर नृत्य करते, गाते-झूमते मंदिर की ओर बढ़ रहे थे।कांवड़ यात्रियों के आने का सिलसिला दोपहर को 12 बजे के बाद से शुरू हो गया। सबसे पहले लखीमपुर खीरी का एक जत्था महादेवी घाट पहुंचा जो सिकंदराबाद से आया हुआ था। कांवड़ यात्रियों ने ट्रैक्टर पर वर्षा से बचाव के लिए तिरपाल डाल रखा था और उसी ट्रैक्टर में शंकर पार्वती की सुंदर झांकी सजाई गई थी। इसके बाद धीरे धीरे डीजे पर बज रहे गाने पर थिरकते हुए कांवड़ियों का  सिलसिला शुरू हुआ। जत्थे में भगवान भोलेनाथ की सुंदर झांकियां सजाई गई थी। गेरुआ वस्त्रों में कांवड़ यात्री हर हर बम बम का उद्घोष करते चल रहे थे। कई कांवड़ यात्री अपनी मोटर साइकिल और कारों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लगाकर चल रहे थे। जो राष्ट्रीयता से ओतप्रोत था। कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए जगह जगह स्टाल लगाए गए थे। जिसमे प्रसाद की व्यवस्था थी।भक्तों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। सरायमीरा में विक्रांता अस्पताल के सामने भंडारे की व्यवस्था की गई जिसमे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।कांवड यात्रियों के मंडी समिति के समीप पहुंचने पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री वंदेमातरम ने अपने समर्थकों के साथ सभी कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और श्रद्धालुओं के आगे चलकर झाड़ू लगाते हुए उनके लिए मार्ग को साफ किया। पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री वन्देमातरम बोर्डिंग मैदान तक कांवड़ यात्रियों के साथ मौजूद रहे तथा उन्होंने स्वयं व उनके समर्थकों ने झाड़ू लगाई।इसके अलावा मुख्य व्यवस्था बाबा गौरीशंकर कांवड़ सेवा समिति व योगी सेना द्वारा बोर्डिंग मैदान में की गई जहा कांवड़ यात्रियों के लिए 24 तरीके के व्यंजन बनाए गए।यात्रियों ने बोर्डिंग मैदान पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।चार बजे के करीब अचानक वर्षा होने के कारण थोड़ी देर व्यवधान रहा लेकिन पानी बंद होने के बाद भंडारा व्यवस्थित रूप से चलता रहा। जहा हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गुरुभक्तों ने की शंकराचार्य जी के छायाचित्र का सविधि पूजन
चातुर्मास व्रत पूर्ण,शंकराचार्य ने किया मुम्बई प्रस्थान
गुरु पूजा महोत्सव पर डाला प्रकाश,हर मोड़ पर गुरु का जीवन में होना अति आवश्यक
श्री जगन्नाथ स्वामी जी का महाप्रसाद का लगा भोग, भरपूर बटा प्रसाद
महाआरती के साथ चेतना संचार का आवाहन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :