61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ब्रह्मलीन मौनी स्वामी कूंडी वाले महाराज
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।संत आश्रम कनपटियापुर में आयोजित नमन कार्यक्रम में ब्रह्मलीन मौनी स्वामी कूंडी बाले महाराज को 61वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया।राधेलाल पाल के संयोजन में गुरुवार को शुरू हुए राम चरित मानस के अखण्ड पाठ का शुक्रवार को प्रातः 10 बजे समापन हुआ।इस मौके पर आचार्य विवेक कुमार तिवारी,बबलू पंडित ने सत्यनरायन भगवान की कथा सुनाकर हवन कराया।इस मौके पर आचार्य बबलू पंडित ने कहा कि कन्नौज मोक्ष भूमि है।यहाँ अजामिल को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। कन्नौज के लोग भाग्य शाली है जिन्हे पूज्य कूंडी वाले स्वामी का सानिध्य प्राप्त हुआ। अब ऐसे संत नजर नही आते। कूंडी बाले स्वामी जी की चरण रज से संत आश्रम का कोना कोना पवित्र है।सूक्ष्म रूप से उनका आर्शीवाद आज भी भक्तो को प्राप्त हो रहा है।नमन कार्यक्रम के तहत पूज्य स्वामी जी के चरण के चित्र पर भक्तो ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया।कूंडी बाले स्वामी जी की प्रार्थना के बाद भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सरदार गुरुदीप सिंह राजू,राधे श्याम ओमर,प्रकाश शर्मा,अभिषेक यादव,शिव प्रकाश कुशवाहा,पूर्व प्रधान राम दास कुशवाहा,ऋषि कुमार,शिवम पाल,श्याम सुन्दर दिवाकर,मनोज अवस्थी,सौरभ राठौर,रिंकू यादव, अखिलेश मिश्र,रणवीर सिंह,रामू यादव साहित बडी संख्या मे संत मौजूद रहे।