जगतजननी की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब:सजीव झांकियों ने मोहा मन
-मामला शारदीय नवरात्रि के नवें दिन नव युवक जनसेवा समिति तिर्वा के तत्वाधान में निकाली गई मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा का
-कलश के साथ मां दुर्गा की नौ प्रतिमाएं, सजीव नृत्य मंडल रहे आकर्षण का केंद्र
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।शारदीय नवरात्रि के नवें दिन सोमवार को मां जगत जननी दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में जहां अलग अलग मंडलों में कलाकारों की आकर्षक झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं,वहीं यात्रा देखने को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक डटी रही।
नव युवक जनसेवा समिति के तत्वाधान में मां दुर्गा की शोभायात्रा का शुभारम्भ तिर्वा नगर के तिर्वागंज स्थित रामलीला मैदान से सायं साढ़े पांच बजे बाबा मुकेशानंद द्वारा कलश और मां के पूजन अर्चन के साथ कराया गया। बताते चलें कि, मातारानी की यात्रा नगर की गलियों से होते हुए धर्मशाला मार्ग और स्वागत के लिए बनाए गए मुख्य द्वार सहित 19 गेटों से होते हुए सर्राफा बाजार से गांधी चौक चौराहे पर पहुंची। यहां यात्रा की तैयारियों में मेहनत करने वाले समिति के सहयोगियों सहित पदाधिकारियों को नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। तिर्वा कन्नौज मार्ग गांधी चौक चौराहे पर यात्रा का लाइव प्रसारण देखने को विशाल एलईडी टीवी लगाई गई थी।शोभायात्रा में कलश और माता काली के साथ गणेश जी की झांकी, इसके बाद मां के स्वरूपों की अन्य झाकियों में शैलपुत्री,ब्रह्मचारिणी,चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री, और बजरंगबली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा में लाठी मंडल,बालिका डांडिया नृत्य मंडल, बालिका ढपली मंडल,राधाकृष्ण गोपी मंडल, शिव तांडव नृत्य मंडल, सूर्या डांस मंडल, वीर जवान फौजी मंडल, नव युवक डंडियां मंडल रहे।सूर्या डांस मंडल और वीर जवान मंडल का प्रदर्शन अदभुद रहा।पूरी शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़ को प्रसाद का वितरण किया गया।यात्रा नगर भ्रमण करते हुए सुबह मां अन्नपूर्णा मंदिर पर पहुंच कर पुरी हुई।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल मौजूद रहा।जनसेवा समिति के अध्यक्ष,सदस्यों,पदाधिकारियों, सहित संबंधित लोगों का नगर में जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया।