भागवत कथा में पहुंचे विहिप के दिग्गज नेता विनय कटियार:महामंडलेश्वर कौशल जी महाराज से की भेंट
-बहादुरपुर उज्जैना में गया भोज के उपलक्ष्य में किया गया भागवत कथा का आयोजन
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कन्नौज शहर के करीब स्थित ग्राम बहादुरपुर उज्जैना में हो रही भव्य एवं सुंदर भागवत कथा में आज रविवार को कथा के चौथे दिन कथा व्यास महामण्डेश्वर श्री 1008 कौशल जी महाराज ने श्री कृष्ण जन्म की सुंदर कथा सुनाते हुए कहा कि जब सत्संग में दैवीय शक्तियों यथा देव रूपी देवकी और हृदय में जिसके देव का वास हो ऐसे वासुदेव का बुद्धि और आत्मा का मिलन होता है तब विवेक रूपी श्री कृष्ण भगवान का मानव शरीर में चेतन अवतार होता है उन्होंने जीवन के सत्संग को भागवत कथा में सुंदरता से पिरोकर कहा इस अवसर पर कथा पांडाल में बजरंग दल के संस्थापक संयोजक एवं विहिप व भाजपा के फायर ब्रांड नेता राम मंदिर आंदोलन के अगुवाकर विनय कटियार बजरंगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और कौशल जी महाराज की प्रशंसा करते हुए लोगों को संबोधित कर कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए इससे हमारे सनातन धर्म को बल मिलता है और लोगों में सनातनी संस्कृति के आदर्श जागृत होते हैं दरअसल बहादुरपुर उज्जैना में भागवत कथा गया भोज के उपलक्ष्य में स्मृति शेष रामस्वरूप सिंह एवं राजदेवी के स्मृति में हो रही हैइस अवसर पर कथा यजमान ठाकुर महेंद्र सिंह, दृगपाल सिंह ,पदम् सिंह, सुखदेव सिंह,हिमांशु प्रताप सिंह (राजा) ,सूरज सिंह, विकास कुशवाहा,मानवेंद्र सिंह, एम पी सिंह चौहान,संजय पाल आदि लोग मौजूद रहे।