नवमी के हवन से महकी इत्रनगरी: मंत्रोच्चार और जयकारों से गूंजे मंदिर
-नौ दिनों तक व्रत रखने वाले मां के भक्तों ने कराया कन्या भोज
-घर-घर पूजी देवीस्वरूपा कन्याएं,मंदिरों में भंडारे
-दुर्गा पाण्डालों में हवन पूजन के बाद हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन,हजारों श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर आज इत्रनगरी मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर रही।शहर के मंदिरों से लेकर घरों तक हवन-पूजन और कन्या पूजन के धार्मिक अनुष्ठान हुए। हवन की सुगंध से वातावरण महक उठा, वहीं मंत्रोच्चार और मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।माता के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का सोमवार को मंदिरों और घरों में पूजन किया गया।कन्याओं को सत्कार पूर्वक भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया।मंदिरों में भी भंडारे हुए और लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।घरों में भी एक सप्ताह से चल रहे दुर्गा सप्तशती के पाठ का आज समापन हुआ और घरों में भी हवन के बाद कन्याभोज के आयोजन किए गए। सोमवार को प्रातः से ही दुर्गा पाण्डाल में आचार्यों द्वारा हवन पूजन कराया गया,जिसके बाद कन्या भोज तथा विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ।वहीं मोहल्ला चौधरी सराय स्थित बाबा मनकामेश्वर मंदिर,भुजिया देवी मंदिर में दुर्गा पाण्डाल में हवन पूजन के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारें में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा।इत्रनगरी में नवरात्र को लेकर लोगो में खासा उत्साह दिखाई दिया। बीते नौ दिनों से चहुंओर देवी मां के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हैं।वहीं मोहल्ला सिपाही ठाकुर,फर्श,मोहल्ला ठकुराना,भोलानाथ धर्मशाला,पठकाना,मॉं फूलमती देवी मंदिर,मां भद्रकाली मंदिर,काली दुर्गा मन्दिर,क्षेमकली मन्दिर,तिर्वा स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मन्दिर,नगर कोट स्थित मां राजेश्वरी पीताम्बरा मन्दिर,विशुनपुर टीला,बलायपुल स्थित संतोषी माता मंदिर,कुतुलूपुर,मकरंद नगर,जोड़ी नाथ मंदिर सफदरगंज,बाहिनी मंदिर,श्री आम्विका पथवारी देवी मंदिर भूडा में दुर्गा महोत्सव में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं रहा।यहां भी हवन पूजन किया गया और आरती के बाद देर शाम भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही।नवदुर्गा उत्सव के पंडालों में चौधरी सराय स्थिर बाबा मनकामेश्वर मंदिर व भुजिया देवी मंदिर परिसर में विशाल भंडार का आयोजन किया गया।इस मौके पर आमोद दुबे,प्रदीप तिवारी,प्रदीप प्रजापति,दीपक श्रीवास्तव,अरविन्द पाल,अमन दुबे,सोनू दुबे, विपिन शुक्ला,सुरेश चंद्र दुबे,सौरभ श्रीवास्तव,सचिन,दिलीप प्रजापति,कृष्ण मोहन दुबे,पवन श्रीवास्तव,कुलदीप तिवारी, केशव,सुन्दरम श्रीवास्तव ,मोनू सविता,योगेश दुबे.शिवनाथ यादव,पीके पाल,दीपक यादव,सोनू सिंह, गोविंद बाथम, मोनू सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।दुर्गा पांडालों में आयोजित भंडारे में कन्या भोज के साथ श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।देरशाम महाआरती में भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया,जिसके चलते पूरी इत्रनगरी माता रानी की भक्ति से सराबोर नजर आई।
*:-इनसेट:-*
कन्याओं को ढूंढते नजर आये लोग
कन्नौज। शारदीय नवरात्रि के समापन दिवस नवमी पर कन्याओं को भोजन कराने के लिए श्रद्धालु भक्तों ने काफी मेहनत की।नवरात्रि में नवमी को घरों में हवन पूजन के बाद कन्याओं को भोजन कराया जाता है।जिसके लिए पूर्व से ही कन्याओं को आमंत्रण दिया जाता है।कन्याओं को भोजन कराने के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आये।