सन्मार्ग पंडाल में मां भगवती की आरती में उमड़े श्रद्धालु, डांडिया उत्सव का भव्य समापन
-मंत्री असीम अरुण ने की मां की आरती में सहभागिता, डांडिया की थाप पर झूमे प्रतिभागी
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।सन्मार्ग नवदुर्गा उत्सव-2026 के सातवें दिन मां भगवती की आरती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। आरती में राज्य मंत्री असीम अरुण और कन्हैया दीक्षित, विष्णु कुमार शुक्ला शामिल हुए।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पंडाल भक्तिमय हो उठा और मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे।वहीं, सन्मार्ग डांडिया उत्सव के चौथे और अंतिम दिन रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। डांडिया की थाप पर लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।चार दिवसीय आयोजन में भक्ति, संस्कृति और उल्लास का संगम देखने को मिला।सन्मार्ग सेवा समिति ने अतिथियों,श्रद्धालुओं, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया।