होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  ‎मां दुर्गा की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब,गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
 
‎मां दुर्गा की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब,गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
Updated: 10/23/2026 7:30:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

‎मां दुर्गा की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब,गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
‎-सरायमीरा स्थित मां दुर्गा काली मंदिर में आयोजित दुर्गा महोत्सव का हुआ समापन
‎-दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा में लिल्ली घोड़ी रही प्रमुख आकृषण का केन्द्र
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा काली देवी मंदिर सरायमीरा में आयोजित दुर्गा उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। शुक्रवार को दुर्गा विर्सजन शोभायात्रा जीटी रोड स्थित आशा होटल से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु महिला और पुरुषों ने देवी मां के जयकारे लगाकर उन्हें अगले वर्ष आने का न्योता दिया।यात्रा के दौरान देवी भक्तों ने बैण्डबाजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा के आगे चल रही लिल्ली घोड़ी आकृषण का केन्द्र रही।यूं तो पूरे नौ दिनों तक इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज में भक्तिरस की गंगा बहती रही।सरायमीरा अंधा मोड़ स्थित मां काली दुर्गा देवी मंदिर में आयोजित श्री नवदुर्गा उत्सव की नौ दिनों तक धूम मची रही।इसके बाद भी दो दिनों तक कई अन्य धार्मिक आयोजन हुए।शुक्रवार को मइया की विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी।शोभायात्रा जीटी रोड स्थित आशा होटल से प्रारंभ हुई,यात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश व देवी मां के स्वरुपों की झाकियां शामिल रही।जगह-जगह समाज सेवियों ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण कराया।यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।बैण्डबाजों की धुन पर भक्तिमय संगीत की धुनों पर जहां पुरुष झूमने लगे वहीं महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।यात्रा में चल रहे भक्त आस्था के रंग में सराबोर दिखे।कई जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत करने के लिए दर्जनों लोगों ने पुष्पवर्षा कर देवी मां की आरती उतारी और देवी मां को अगले वर्ष आने का न्यौता भी दिया।शोभायात्रा में युवाओं और युवतियों ने अबीर गुलाल उड़ाया,जिससे पूरा वातावरण देवीमय हो गया।विसर्जन यात्रा में मां काली दुर्गा देवी मंदिर सरायमीरा के व्यवस्था प्रमुख स्वामी अखंडानंद जी महाराज लगातार यात्रा के साथ रहे।यात्रा तिर्वा क्रासिंग,रेलवे स्टेशन चौराहा,ठेकेदार गली,अंधा मोड़,मंडी समिति होते हुए विसर्जन स्थल ग्राम अलियापुर घाट पर पहंची।जहां पर स्वामी अखंडानंद जी महाराज ने आरती करने के बाद दुर्गा प्रतिमाओं का भू विसर्जन किया गया।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तगणों ने शोभयात्रा में शामिल होकर दुर्गा मइया के जयकारे लगाए।सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन यात्रा के दौरान मौजूद रहा और अराजकतत्वों पर नजर बनाए रहा।इस मौके पर उमाकांत शुक्ला,गोपाल चतुर्वेदी,वैभव मिश्रा,सुकेश त्रिवेदी,मुकेश त्रिवेदी,अनुराग मिश्रा,चिराग मिश्रा,संजय सविता,पूर्व सभासद श्याम तिवारी,पवन श्रीवास्तव,अनुराग मिश्रा,सौरभ,विपिन,सूरज मिश्रा,चेतन शर्मा,रानी मिश्रा,अल्पना कठेरिया,शिवम राठौर,दीपक शुक्ला,दीपक शर्मा,मुकुट बिहारी,बिक्की मिश्रा,गौरव कटियार,अलकेश त्रिवेदी,विवेक तिवारी,बाबू पंडित,पंडित हरिओम दुबे, संतप्रताप सिंह समेत सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, बच्चे व माता के भक्त उपस्थिति थे। मां काली दुर्गा मंदिर की विसर्जन यात्रा में प्रदेश में हो रही घटनाओं को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ब्रह्मलीन मौनी स्वामी कूंडी वाले महाराज
चलों बुलावा आया है माता ने बुलाया है के भजन से गूंजा पांडाल
आशीर्वाद देकर विदा हुईं मां भवानी, जय माता दी के जयकारों से गूंजा इत्रनगरी का माहौल
नौरात्र के पावन अवसर पर 501 कन्याओं का महा कन्या भोज संपन्न
जगतजननी की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब:सजीव झांकियों ने मोहा मन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :