चलों बुलावा आया है माता ने बुलाया है के भजन से गूंजा पांडाल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। दानाखोरी चौराहा, तेलियाना रोड पर मंगलवार को बाबा पंचमुखेश्वर सेवा मंडल की ओर से मां भगवती का 35वां विशाल जागरण एवं भव्य श्रृंगार आयोजित किया गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। मां के दरबार को भव्य रूप से सजाकर माता रानी का श्रृंगार किया गया। जागरण में भक्तिमय भजनों के माध्यम से मां भगवती का गुणगान हुआ। क्षेत्रीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।मंडल की ओर से , “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है जैसे गानों में झूम उठे।” कार्यक्रम में आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल के सदस्यों और सहयोगकर्ताओं ने तैयारियां की थी।
|