आजादी के अमृत महोत्सव पर छात्राओं ने लोकनृत्य कर बिखेरी प्रतिभाएं |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में ज़ोन स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में बी०एन०एस०डी० शिक्षा निकेतन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के प्राचार्य बृजमोहन सिंह डॉक्टर मोहन सिंह एवं एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी कानपुर नगर आरती जैस्वाल द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजन का समापन मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक आदित्य शंकर बाजपेई एवं सहायक प्रबंधक श्याम अरोड़ा द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। इस युवा उत्सव में कानपुर मंडल एवं झांसी मंडल के विजेता कलाकारों ने भाग लिया। लोकगीत में शिवांगी एंड ग्रुप कानपुर नगर, लोक नृत्य में आकांक्षा एंड ग्रुप कानपुर नगर, भरतनाट्यम में जान्हवी तिवारी, कत्थक में सौंदर्य गुप्ता, एकांकी में डीएवी कॉलेज, एक्टेंपोर में दिव्यांशी दुबे कानपुर नगर, तबला वादन में शुभम विश्वकर्मा,बांसुरी वादन में आकाश कुमार, को ओडीसी में अंतर गुप्ता, सितार में स्वाति पांडे, शास्त्रीय गायन में झांसी मण्डल के बालकृष्ण दीक्षित ने ख्याल गायन में राग बिखेर कर तथा चेतन गुप्ता कानपूर मंडल ने ध्रुपद गायन में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जैसवाल द्वारा बताया गया कि जोन स्तरीय युवा उत्सव के विजेता कलाकार कल 29 से 31अगस्त को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें इस वर्ष राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन जनपद कानपुर नगर द्वारा 29 से 31अगस्त में कराया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, अमित कुमार, रिचा मिश्रा, निधि पांडे, स्मिता सिंह के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया। मंच संचालन की भूमिका व्यायाम प्रशिक्षक धीरेंद्र सिंह द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।निर्णायक मंडल में डॉ आदर्श त्रिपाठी,हरीश झा एवं विपिन निगम उपस्थित थे।
|