होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू
 
जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू
Updated: 10/1/2022 8:43:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू 
•पूर्व राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ  
•31 अक्टूबर तक चलेगा जागरूकता का अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया  ,जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिबियापुर में पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। मौके पर पर संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया गया। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ 12 अन्य विभाग मिलकर साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी इस अभियान को शत प्रतिशत रूप से सफल बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग एवं सक्रियता के साथ कार्य करें।संचारी रोगों के नोडल व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के कारण वेक्टरजनित रोग जैसी प्राणघातक बीमारियों में काफी कमी आई है। सरकारी विभागों द्वारा बीमारियों पर लोगों की जागरूकता बढ़ाई जाने के लिए अभियान शुरू हुआ है जो 01 से 31 अक्टूबर आयोजित किया जाएगा । वहीं, 07 से 21 अक्टूबर तक दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, एएनएम घर घर जाएगी।  अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं,12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीपी शाक्य , जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राकेश सिंह , सीएचसी के बीपीएम , बीसीपीएम व चिकित्सा अधीक्षक , मलेरिया निरीक्षक , यूनिसेफ और यूएनडीपी के प्रतिनिधि ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।  
ग्यारह विभाग भी करेंगे मदद
डॉ कुमार ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां नगर पालिका,नगर पंचायत व जिला पंचायत राज विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डेडिकेटेड एंडोवैस्कुलर एवं इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की
यूपीयूएमएस में इन्फ्यूजन सेफ्टी को लेकर ऐतिहासिक पहल
स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा में अपना किया योगदान
यूपीयूएमएस में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पूज्य सिंधी पंचायत का 40वां निःशुल्क लगा नेत्र शिविर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :