होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन
 
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन
Updated: 11/18/2026 10:12:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन
-19 नवंबर से शुरू होगा एमडीए
- चार ब्लॉक में 6.77 लाख पात्र लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनपद के चार ब्लॉक बिधनू, ककवन, चौबेपुर और बिल्हौर में 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) के सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमि के निर्देशन में मंगलवार को एक होटल में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इन चार ब्लॉक में फाइलेरिया के कुल 571 मरीज हैं। इनमें लिम्फेडेमा के 470 और हाइड्रोसील के 101 मरीज शामिल हैं। अभियान में ट्रिपल ड्रग थेरेपी (आईडीए) के तहत आइवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल दवाएं खिलाई जाएंगी। इनके सेवन से शरीर में मौजूद फाइलेरिया के परजीवियों को खत्म करने और संक्रमण का प्रसार रोकने में मदद मिलती है। अभियान के दौरान करीब 6.77 लाख पात्र लोगों को दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए 90 सुपरवाइजर और 1,084 दवा प्रदाताओं की तैनाती की गई है। कुल 542 दो सदस्यीय टीमें बनाई गई हैं। स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण, दवाओं की उपलब्धता और नियमित निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पात्र लोगों से अभियान के दौरान दवा का सेवन करने की अपील की। अभियान की जानकारी के लिए जिला मलेरिया अधिकारी ए.के. सिंह (मोबाइल नंबर 9452122959) से संपर्क कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 104 पर भी फाइलेरिया संबंधी जानकारी उपलब्ध है। कार्यशाला के अध्यक्ष और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि जागरूकता के लिए गांवों और मोहल्लों में रैलियां, गोष्ठियां और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों में क्विज और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों के डर और भ्रांतियों को दूर कर उन्हें दवा सेवन के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस काम में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), पाथ, प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) और सीफॉर जैसी संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। अभियान में ग्राम प्रधानों, कोटेदारों, स्वयं सहायता समूहों, रोगी हितधारक मंच (पीएसपी) के सदस्यों, स्वयंसेवकों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया है। पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का सहयोग लिया जा रहा है। फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलता है संक्रामक फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाला संक्रामक रोग है, जो शरीर के लसीका तंत्र को प्रभावित करता है। संक्रमण के 10 से 15 साल बाद भी इसके लक्षण सामने आ सकते हैं। समय पर बचाव न होने पर हाथ-पैरों में असामान्य सूजन (लिम्फेडेमा), हाइड्रोसील और दूसरी दीर्घकालिक समस्याएं हो सकती हैं। इससे व्यक्ति की आजीविका और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम दो रणनीतियों पर आधारित है। पहली सर्वजन दवा सेवन (एमडीए), जिसके तहत सभी पात्र लोगों को दवा खिलाकर संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने का प्रयास किया जाता है। दूसरी रुग्णता प्रबंधन और दिव्यांगता की रोकथाम (एमएमडीपी) है। इसके तहत मरीजों को प्रभावित अंगों की सफाई, स्वच्छता, व्यायाम और उचित देखभाल की जानकारी दी जाती है। जरूरत पड़ने पर हाइड्रोसील सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ई-सारथी परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में यूपीयूएमएस सैफई में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
पेंशनरों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को ऑफलाइन किए जाने की, की मांग
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित
आईएमए ब्लू ने टी-20 मुकाबले में आईएमए रेड को किया पराजित
"स्वस्थ संवाद" पर 18 संगठनों ने मिलकर स्वस्थ कानपुर का लिया संकल्प
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :