आईएमए ब्लू ने टी-20 मुकाबले में आईएमए रेड को किया पराजित
- डॉ चेतन बने मैन ऑफ द मैच, खेली 98 रनो की पारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा टीम आईएमए 2026-27 के तत्वावधान में टीएसएच मैदान पर आयोजित हुई आईएमए टी-20 ट्रायएंगुलर लेदर बॉल क्रिकेट सीरीज के दूसरे मुकाबले में आईएमए (ब्लू) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएमए रेड को 9 विकेट से पराजित किया। टूर्नामेंट का आयोजन आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, मानद सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव एवं वित्त सचिव डॉ. दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन में किया गया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आईएमए रेड की टीम 24.1 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से उमाशंकर वर्मा ने 35 रन, डॉ. विनीत रस्तोगी ने 15 रन तथा दक्ष गढ़ी ने 16 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएमए ब्लू की टीम ने मात्र 14.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 146 रन बनाते हुए आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। आईएमए ब्लू की ओर से डॉ. चेतन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 54 गेंदों पर 98 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। डॉ. अभिनव सेंगर ने 16 रन तथा डॉ. मोहम्मद अथर ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में आईएमए ब्लू की ओर से डॉ. चेतन, डॉ. निशांत सक्सेना एवं डॉ. अभिनव सेंगर ने 2-2 विकेट प्राप्त किए, जबकि डॉ. मानव लूथरा एवं डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैचरू शानदार 98 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले डॉ. चेतन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन में स्पोर्ट्स सब कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. सी. निहलानी, को-चेयर डॉ. गौरव दुबे, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. दिनेश सचान, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. मानव लूथरा, संयुक्त स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. अभिनव सेंगर तथा कोऑर्डिनेटर्स डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. विनीत रस्तोगी एवं डॉ. मोहम्मद इरफान का विशेष योगदान रहा।