11 वैज्ञानिकों को मुख्यमंत्री ने प्रेषित किए प्रशंसा पत्र
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की 11 कृषि वैज्ञानिकों को उनके द्वारा किए गए कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदेश के ओजस्वी एवं दूरदर्शी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेषित किए गए प्रशंसा पत्रों को एक कार्यक्रम में आज विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ अशोक कुमार एवं कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से कृषि वैज्ञानिकों को दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ अशोक कुमार ने सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यह सम्मान प्रदेश सरकार द्वारा कृषि शिक्षा,अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों को प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिया गया है। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता ने कहा कि कृषि विज्ञानियों को प्रदेश के मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रेषित किए गए प्रशंसा पत्रों से कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं कृषि नवाचारो में और अधिक गतिशीलता आएगी। यह उपलब्धि मिलने से कृषि वैज्ञानिकों में खुशी की लहर है। प्रशंसा पत्र पाने वाले वैज्ञानिक डॉक्टर महक सिंह, डॉक्टर विजय यादव,डॉक्टर कौशल कुमार, डॉ वी के त्रिपाठी, डॉ राम जी गुप्ता,डॉक्टर संजीव सचान, डॉ संजीव शर्मा, डॉक्टर अखिलेश मिश्रा, डॉक्टर सर्वेश कुमार, डॉक्टर पीके राठी एवं डॉक्टर उमा नाथ शुक्ला है।
|